
IPL 2026 में कल डबल हेडर मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला आरसीबी (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया, वहीं दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम के बीच खेला गया. इन दोनों मुकाबलों में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता तो वहीं दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने नाम किया.
IPL 2026 के 27वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. IPL 2026 के टॉप 3 में तो कोई बदलाव नही हुआ है, लेकिन उसके नीचे सभी टीमों के स्थान आगे पीछे हो गए हैं.
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उल्टफेर
IPL 2026 के 26वें मैच में आरसीबी को हराकर दिली कैपिटल्स ने नंबर 5 पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है. वहीं नंबर 4 पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी है. हैदराबाद ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है. हैदराबाद को इस जीत के बाद 2 पायदान का फायदा हुआ. हैदराबाद छठे स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है.
फिलहाल अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9 अंक के साथ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंक के साथ बनी हुई है. तीसरे नंबर पर राजस्थान के पास भी 8 अंक हैं. वहीं, अब चौथे स्थान पर हैदराबाद 6 अंक के साथ विराजमान हो गई है, जबकि पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स भी 6 अंक के साथ बनी हुई है.
नंबर 6 से 10 तक इन टीमों ने बनाई है जगह
छठे स्थान पर गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ है. सातवें स्थान पर सीएसके 4 अंक लेकर बैठी हुई है. वहीं, एलएसजी के पास भी 4 अंक है और वह आठवें नंबर पर है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ बनी हुई है. आखिरी पायदान पर केकेआर के पास भी 1 अंक हैं.
IPL 2026 अंक तालिका (Points Table)
| नंबर | टीम का नाम (Team Name) | मैच (M) | जीत (W) | हार (L) | अंक (PTS) | नेट रन रेट (NRR) |
| 1 | पंजाब किंग्स (Punjab Kings) | 5 | 4 | 0 | 9 | 1.067 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 6 | 4 | 2 | 8 | 1.171 |
| 3 | राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.889 |
| 4 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 6 | 3 | 3 | 6 | 0.566 |
| 5 | दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.310 |
| 6 | गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.018 |
| 7 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 6 | 2 | 4 | 4 | -0.780 |
| 8 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 5 | 2 | 3 | 4 | -0.804 |
| 9 | मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) | 5 | 1 | 4 | 2 | -1.076 |
| 10 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 6 | 0 | 5 | 1 | -1.149 |