Himachal Se: Scuba Diving Safety Tips: समुद्र के अंदर की दुनिया बहुत ही रंगबिरंगी और खूबसूरत दिखती है जैसे कोई सपना हो। इस दुनिया को करीब से देखने के लिए लोग स्कूबा डाइविंग का सहारा लेते हैं। जिसके जरिए समुद्र की गहराइयों में मौजूद कोरल रीफ, रंगबिरंगी मछलियां और अनोखे समुद्री जीवों को देखने को मौका अनुभव मिलता है। एडवेंचर प्रेमियों के बीच यह एक्टिविटी काफी तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। हालांकि अगर आप पहली बार स्कूबा डाइविंग करने जा रहे हैं तो सिर्फ उत्साह नहीं बल्कि सही जानकारी और तैयारी भी जरूरी है।

पहली बार बना रहे हैं स्कूबा डाइविंग का प्लान, जानें सही समय, सेफ्टि टिप्स और जरूरी बातें​
पहली बार बना रहे हैं स्कूबा डाइविंग का प्लान, जानें सही समय, सेफ्टि टिप्स और जरूरी बातें​

मौसम का चुनाव, सुरक्षा नियम, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की सलाह स्कूबा डाइविंग के अनुभव को यादगार और सुरक्षित बना सकता है। अगर आप पहली बार स्कूबा डाइविंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

सही समय

स्कूबा डाइविंग का अनुभव मौसम और समुद्र की स्थिति पर भी निर्भर करता है। साफ पानी और बेहतर विजिबिलिटी के लिए ऐसे समय का चुनाव करें जब समुद्र शांत हो। भारत में अंडमाननिकोबार, लक्षद्वीप, पुदुचेरी और गोवा जैसी जगहें स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस हैं। आमतौर पर अक्तूबर से मई के बीच का समय स्कूबा डाइविंग के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि इस समय पानी साफ रहता है और लहरें भी कम होती हैं।

डाइविंग सेंटर का चुनाव

पहली बार डाइविंग करने जा रहे हैं तो किसी प्रमाणित और अनुभवी डाइविंग सेंटर का चयन करें। डाइविंग बुक करने से पहले सेंटर का रिव्यू और सुरक्षा मानकों की जानकारी जरूर चेक करें।

उपकरणों की समझ

समुद्र के अंदर आपकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उपकरणों पर होती है। इसलिए हमेशा ऑक्सीजन टैंक, मास्क, फिन, रेगुलेटर और वेटसूट को पानी में जाने से पहले जांच लें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पानी में उतरने से पहले इंस्ट्रक्टर द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान से सुनें। किसी भी उपकरण में समस्या महसूस होने पर तुरंत प्रशिक्षक को बताएं।

अकेले डाइविंग न करें

अगर आप पहली बार स्कूबा डाइविंग करने जा रहे हैं तो किसी के साथ जाएं। अगर किसी भी वजह से कोई समस्या हो, तो ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए हैंड सिग्नल का प्रयोग करें।

समुद्री जीवों का सम्मान

समुद्र में मौजूद कोरल और अन्य समुद्री जीव बहुत ही संवेदनशील होते हैं। डाइविंग के दौरान उन्हें छूने, पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा समुद्र में किसी भी तरह का कचरा नहीं फेंकना चाहिए। जिम्मेदार डाइविंग न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है बल्कि समुद्री जैव विविधता को संरक्षित रखने में भी मदद करती है।

सामान्य रहें

कई लोग पहली बार पानी के अंदर जाने में घबराते हैं। लेकिन डाइविंग के दौरान शांत रहना जरूरी है। पानी के अंदर हमेशा सामान्य और धीमी गति से सांस लें। पानी के अंदर सांस रोकने की कोशिश न करें क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।