IND vs ENG: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, अब टीम इंडिया को अगली सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का समय बदल गया है, ये सीरीज इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज इंग्लैंड के समयानुसार रात में खेली जाएगी. टी20 मैच अक्सर शाम को 6 से 8 बजे के बीच खेला जाता है, लेकिन भारत और इंग्लैंड के बीच ये टी20 सीरीज का पहला मैच न शाम को होगा और न ही रात में खेला जाएगा.
IND vs ENG सीरीज के पहले मैच का बदला समय
भारतइंग्लैंड के बीच पहला मैच 1 जुलाई 2026 बुधवार से खेला जाना है. इस मैच की टाइमिंग आयरलैंड सीरीज जैसा नहीं होने वाला है. बल्कि इसे देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद उड़ानी होगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मैच की टाइमिंग में बदलाव तो कर दिया है लेकिन अभी भी यह भारत के बहुत लेट होगा.
IND vs ENG पहले मैच 11 बजे की जगह अब मैच रात 10 बजे IST से शुरू होगा. ऐसे में रात 10 बजे से शुरू होने वाले मैच रात 2 बजे तक खेला जा सकता है. इसलिए फैंस को अपनी नींद उडानी ही पड़ेगी.
ECB ने टी20 सीरीज के तीन रात के मैचों की टाइमिंग एक घंटा पहले कर दी है, ताकि भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू हो और ज्यादा से ज्यादा भारतीय दर्शक लाइव देख सकें.
IND vs ENG के सभी 5 टी20 मैचों का समय
भारत और इंग्लैंड के बीच सभी 5 मैचों के समय पर नजर डालते हैं, नोट कर लीजिए कि ये मैच कब और कहां खेले जाएंगे.
सीरीज का पूरा शेड्यूल
1 जुलाई: 1st T20I रात 10:00 बजे.
4 जुलाई: 2nd T20I शाम 7:00 बजे.
7 जुलाई: 3rd T20I रात 10:00 बजे.
9 जुलाई: 4th T20I रात 10:00 बजे.
11 जुलाई: 5th T20I रात 7:00 बजे
हॉटस्टार नही सोनी लिव पर होगा प्रसारण
भारत में भारतइंग्लैंड टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वही टीवी पर लाइव टेलीकास्ट यानी 5 मैचों की टी20I सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.



