Featured Image

दुनिया की सारी दौलत एक तरफ और ये 3 चीजें एक तरफ!

आज के समय में ज्यादातर लोग पैसा कमाने की दौड़ में लगे हुए हैं. हर कोई चाहता है कि उसके पास इतनी दौलत हो कि जिंदगी की हर खुशी खरीद सके. लेकिन क्या सच में पैसा सब कुछ दिला सकता है? क्या दुनिया की सारी दौलत होने के बाद भी इंसान के पास कुछ ऐसी चीजें रह जाती हैं, जिन्हें वह चाहकर भी हासिल नहीं कर सकता? इस सवाल का जवाब एक महिला ने बेहद खूबसूरत अंदाज में दिया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, उर्दू से खास लगाव रखने वाली जरी जाफरी ने अपने एक वीडियो में जिंदगी की तीन ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जिन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान भी पैसों से नहीं खरीद सकता. उनकी बातें सुनकर लोग न सिर्फ सोचने पर मजबूर हो रहे हैं, बल्कि कमेंट सेक्शन में अपनी राय भी खुलकर रख रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में जरी जाफरी बड़े ही दिलचस्प अंदाज में सवाल पूछती हैं. वह कहती हैं, ‘जनाब, ये बताइए कि ऐसी कौन-सी तीन चीजें हैं, जिन्हें पैसा नहीं खरीद सकता?’ इसके बाद वह खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए तीन चीजों के नाम बताती हैं.

क्या है आखिर वो तीन चीज?

उनके मुताबिक, पहली चीज है गुजरा हुआ कल, दूसरी है अहसास और तीसरी है आखिरत. बता दें कि आखिरत का मतलब उस जीवन से है, जिसे इंसान की मौत के बाद का जीवन या परलोक कहा जाता है. जरी की बातों में सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बहुत कम शब्दों में जिंदगी की बड़ी सच्चाई समझाने की कोशिश की है. पैसा कितना भी क्यों न हो, इंसान अपने बीते हुए समय को वापस नहीं ला सकता. जो पल गुजर चुके हैं, वे दोबारा जिंदगी में लौटकर नहीं आते. आप चाहें तो पुरानी यादों को संजो सकते हैं, लेकिन बीते हुए कल को बदलना या फिर से जीना किसी के बस में नहीं है.

जरी जाफरी की बताई दूसरी चीज है अहसास. यह ऐसी चीज है, जिसे न तो किसी दुकान से खरीदा जा सकता है और न ही किसी कीमत पर हासिल किया जा सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किसी के लिए प्यार, अपनापन और किसी की परवाह करना बहुत मायने रखता है, तो किसी दूसरे के लिए यही भावनाएं अलग मतलब रख सकती हैं.

इंसान के दिल में उठने वाली भावनाएं और दूसरों के दर्द को समझने की ताकत पैसों से नहीं आती. किसी के पास करोड़ों रुपये हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसके पास सच्चे रिश्ते और भावनाएं भी होंगी. तीसरी चीज के तौर पर जरी ने आखिरत का नाम लिया. यह बात जिंदगी की उस सच्चाई की तरफ इशारा करती है, जिससे कोई भी इंसान बच नहीं सकता. दुनिया में कोई कितना भी अमीर क्यों न हो, मौत के बाद क्या होगा, इसे पैसे के दम पर अपने हिसाब से तय नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: 10 अंडे रोज, महंगा दूध और ऑर्गेनिक सब्जियां आखिर क्यों आता है इस परिवार का ₹80 हजार का ग्रॉसरी बिल?

दौलत इस दुनिया की कई सुविधाएं दे सकती है, लेकिन मौत के बाद के जीवन को खरीदने की ताकत किसी के पास नहीं है. जरी जाफरी ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से एक दिलचस्प सवाल भी पूछा. उन्होंने जानना चाहा कि उनकी बताई तीन चीजों के अलावा ऐसी और कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें पैसों से नहीं खरीदा जा सकता. इसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी है.