Featured Image

मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने किसानों की मेहनत और कामकाज को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है. मऊगंज जिले में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से उन्होंने किसानों की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

उनका यह बयान सामने आने के बाद किसान संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है. उनके इस बयान पर किसान संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. संगठनों ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

क्या बोले भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा?

गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा किसानों के कामकाज पर अपनी राय रख रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि किसान साल के तीन महीने ही मेहनत करते हैं और बाकी समय दूसरी गतिविधियों में बिताते हैं. उन्होंने मंच से कहा, “किसान सिर्फ तीन महीने काम करता है बाकी नौ महीने ताश, राजश्री और चोंगी (गांजा) पीता है.”

विज्ञापन

सांसद जी हैं कि मानते नहीं,, किसी को बोलने से नहीं छोड़ते ,, रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- किसान सिर्फ तीन माह काम करता है बाकी नौ माह ताश, राजश्री और चोंगी (गांजा) पीता है…! https://t.co/kZq0W9YrvO — Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) November 10, 2026

उनकी इस टिप्पणी को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किसान संगठनों का कहना है कि खेती-किसानी में पूरे साल मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में किसानों के काम को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है.

कौन हैं भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा?

जनार्दन मिश्रा का जन्म 1 मई 1956 को मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ था. उन्होंने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह (TRS) डिग्री कॉलेज से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है. जनार्दन मिश्रा ने भाजपा के टिकट पर 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था. इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की. इस तरह वह लगातार तीन बार रीवा से सांसद चुने गए हैं. वह रीवा में भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं.

सांसद जनार्दन मिश्रा अपने क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़े अभियानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्हें कई बार सरकारी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर खुद टॉयलेट और नालियों की सफाई करते देखा गया है. उनके सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. उनके इन प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं.