Siwan Crime News: सिवान l बिहार के सिवान जिले के मठिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 10 लाख रुपये के लिए ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से मारा पीटा और फिर ज़िंदा जला दिया.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है. वारदात 25 अक्टूबर की बताइ जा रही है. मृतका की पहचान 26 साल की पुतुल के रूप में हुई है. पति, सास-ससुर समेत पुरे ससुराल वालों ने मिलकर दहेज़ के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

दहेज के लिए करते थे परेशान

जानकारी के मुताबिक़, पुतुल की शादी 22 नवंबर 2019 को सीवान जिले के मठिया गांव निवासी हरेंद्र तिवारी के बेटे राहुल तिवारी के साथ हुई थी. कुछ समय बीतने के बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना देते थे और इस बात को लेकर बार-बार विवाद करते थे.

गाली-गलौज और मारपीट करते थे

पुतुल को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वाले उसे मायके से अलग सामान लाने को कहते रहते थे. बताया जा रहा है कि ससुराल वालों की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. वे कुछ व्यवसाय के लिए उसे पैसे लाने को कह रहे थे. जिसके लिए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी.

जली हुई हालत में मिली थी महिला

मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई और रिश्तेदारों ने भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की. लेकिन उसके बाद भी सब चलता रहा. 25 अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे तो बेटी जली हुई हालत में थी. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

जहाँ गंभीर हालत में उसने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया. परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।