Himachal Se: बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, गरमागरम पकोड़े हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन कई बार पकोड़े तलने के कुछ ही देर बाद नरम पड़ जाते हैं और उनका स्वाद फीका लगने लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पकोड़े बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट बनें, तो कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाना जरूरी है। आइए जानते हैं पकोड़ों को लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखने के आसान और असरदार टिप्स।

पकौड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:
-
बैटर को अच्छी तरह से फेंटें: पकौड़ों को बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बनाने के लिए बैटर को अच्छी तरह फेंटना सबसे ज़रूरी कदम है। अच्छी तरह फेंटा हुआ बैटर नरम और फूले हुए पकौड़े बनाता है। बैटर को फेटेंने के बाद एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लें और उसमें बैटर की एक छोटी बूंद डालें। अगर बूंद तैरकर ऊपर आ जाए, तो समझें कि बैटर बिल्कुल तैयार है।
-
बैटर में चावल या सूजी मिलाएं: बैटर को फेंटने के बाद, ज़्यादा क्रिस्पीपन के लिए अब बैटर में में 12 चम्मच गर्म तेल या थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। अगर चावल का आटा नहीं है तो आप सूजी भी मिला सकते हैं। इससे पकौड़े बहुत देर तक कुरकुरे रहते हैं।
-
बेकिंग सोडा: अगर, आप चाहते हैं कि पकोड़े क्रिस्पी के साथ फुले फुले बने तो आप उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। बेकिंग सोडा बैत में एकदम अंत में डालें और केवल एक चुटकी ही इस्तेमाल करें। ज़्यादा सोडा डालने से वे पकौड़े ज़्यादा तेल सोख लेंगे।
-
तेल का तापमान: पकौड़े क्रिस्पी और टेस्टी बने इसलिए तेल के तापमान का भी ख़ास तौर पर ध्यान देना होता है। पकोड़ों को तेल में डालते समय गैस की आंच हमेशा मीडियम से स्लो होना चाहिए, अगर तेल बहुत ज़्यादा गरम होगा, तो पकौड़े बाहर से तो लाल हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब वे धीमी आँच पर पकते हैं, तो अंदर से भी अच्छी तरह पक जाते हैं।



