पाकिस्तान की ओर से भारत को दी जाने वाली धमकियों की फेहरिस्त में अब कोलकाता का नाम भी शामिल हो गया है। हमेशा की तरह, ये धमकियां बिना किसी ठोस सबूत के और केवल बड़े-बड़े दावों के आधार पर दी गई हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत के काफी अंदर तक पहुंच सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कोलकाता को संभावित निशाना बताया।
‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ का बिना सबूत आरोप
सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘अगर इस बार भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह, हम जवाब को कोलकाता तक ले जाएंगे।’
आसिफ ने बिना किसी प्रमाण के दावा किया कि उन्हें एक साजिश के संकेत मिले हैं, जिसमें भारत अपने ही लोगों या हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर सकता है और इसका इल्जाम आतंकवाद पर मढ़ सकता है।
घरों में घुसकर हमला करेंगे
धमकी का लहजा और कड़ा करते हुए आसिफ ने कहा कि टकराव का अगला दौर पिछले सभी मुकाबलों से कहीं ज्यादा गंभीर होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्होंने दोबारा ऐसी कोशिश की, तो उन्हें पहले से भी ज्यादा शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। इस बार टकराव सिर्फ 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगा। हम उनके इलाके में घुसेंगे और उनके अपने घरों के अंदर घुसकर उन पर हमला करेंगे।’
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी वहां के सत्ता-प्रतिष्ठान की उसी पुरानी मानसिकता को दर्शाती है, जिसमें वे युद्ध के दायरे को पूरब की ओर बढ़ाने की बात करते रहे हैं, हालांकि जमीनी हकीकत में वे इसके सक्षम नहीं दिखे हैं।
Pakistani Defense Minister Khawaja Asif has issued another threat, specifically mentioning Kolkata.
He claims:
“They [plan] some kind of false-flag operation through their own men or through the Pakistanis in their detention by planting bodies somewhere and claiming they were…— OsintTV 📺 (@OsintTV)
भारत का दोटूक जवाब
पाकिस्तान की यह बौखलाहट भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस कड़े संदेश के बाद आई है, जिसमें उन्होंने किसी भी दुस्साहस पर कार्रवाई की बात कही थी। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा था, ‘मैं आपको बताना चाहूंगा कि वह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर पाकिस्तान दोबारा ऐसी घिनौनी हरकतें करता है, तो हमारी सेना उसे ऐसा करारा जवाब देगी, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।’






