पाकिस्तान की पुरानी फितरत एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई। जो देश खुद दानेदाने का मोहताज जिसकी अर्थव्यवस्था कर्ज के सहारे चलती वो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा। दरअसल खबर आई है कि आतंकियों की नर्सरी कहे जाने वाले पाकिस्तान ने अब आधिकारिक तौर पर कुबूल कर लिया है कि वो हमास के लड़ाकों को अपनी मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहा है। पाकिस्तान के बारे में एक बात मशहूर है। वो अपनी जनता को भूखा रख सकता लेकिन आतंकियों को पालना नहीं छोड़ सकता। हाल ही में पाकिस्तानी सेनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने एक इंटरव्यू में जो खुलासा किया उसने पूरी दुनिया खासकर इजराइल और भारत के कान खड़े कर दिए हैं। मुशाहिद हुसैन ने सीना ठोक कर कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संस्थानों जैसे नेवी वॉर कॉलेज में फिलिस्तीनी कैडेट और हमास के लड़ाकों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है।
Iran के साथ शांति समझौता हुआ तो Pakistan जाएंगे Donald Trump, ‘न्यूक्लियर डस्ट’ लौटाने पर भी बनी सहमति
आपको बता दें मुशाहिद हुसैन पाकिस्तान की रक्षा और विदेश मामलों में बड़ी भूमिका निभा चुका है। उसका यह बयान कि हम किसी भी सैन्य संस्था में जाएं वहां हमास के लड़ाके मिलते हैं। यह साफ करता है कि पाकिस्तान अब छिप कर नहीं बल्कि खुलेआम आतंक का साथ दे रहा है। मुशाहिद हुसैन ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए खुद यह बात कही कि वो एक दिन पहले पाकिस्तानी नेवी वॉर कॉलेज में था। जहां दो फिलिस्तीनी कैडिट मौजूद थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने कहा हम किसी भी पाकिस्तानी सैन्य संस्थान में जाएं। वहां हमें ऐसे फिलिस्तीनी अधिकारी मिलते हैं जिन्हें यहां ट्रेनिंग दी जा रही है। उसने आगे बताया कि पाकिस्तान ने हमास के कुछ लड़ाकों को भी स्वीकार किया है और उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।
Pakistan Gas Pipeline Explosion | गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तान का सेनेटर मीडिया के सामने इस तरह के बयान दे रहा है। इस बात से समझा जा सकता है कि आज बड़े स्तर पर पाकिस्तान हमास के लड़ाकों को अपने यहां पर ट्रेनिंग दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि मिडिल ईस्ट में इस वक्त आग लगी हुई है। इज़राइल हमादस को मिटाने की कसम खा चुका है और ऐसे में पाकिस्तान आग में घी डालने का काम कर रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले भी ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद इजराइल और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था और ऐसे में मुशाहिद हुसैन का हमास को लेकर यह बयान तनाव को और बढ़ाने का काम करेगा। हालांकि भारत के लिए भी यह उतनी ही बड़ी चिंता है जितनी इजराइल के लिए।