Featured Image

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक होटल के कमरे में ठहरे दो बच्चों के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. वह दिल्ली से आई अपनी महिला मित्र के साथ शहर के एक होटल में रुका हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने रात में शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज ले ली थी जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. होटल के कमरे से ये दवाएं बरामद भी हुई हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है और महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

दो बच्चों का पिता था युवक, दिल्ली से बुलाई थी प्रेमिका

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के गौला गेट राजपुरा इलाके का रहने वाला 32 वर्षीय युवक पेशे से डेंटर था. कई साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला से उसकी पुरानी जान-पहचान और प्रेम प्रसंग चल रहा था. मंगलवार शाम को महिला दिल्ली से बस में बैठकर युवक से मिलने हल्द्वानी पहुंची थी.

होटल के कमरे में ली दवाओं की ओवरडोज, आधी रात बिगड़ी हालत

महिला के हल्द्वानी पहुंचने के बाद दोनों ने शहर के बीचों-बीच स्थित एक होटल में कमरा लिया. पुलिस जांच के मुताबिक रात के वक्त युवक ने किसी नामी ब्रांड की शक्तिवर्धक दवाओं का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया. कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह कमरे में ही बेहोश हो गया. घबराई महिला ने आधी रात को होटल स्टाफ की मदद से युवक को तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला भी शादीशुदा, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हल्द्वानी के एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि युवक के साथ होटल में रुकी महिला भी पहले से शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं. पुलिस ने कमरे से दवाइयां जब्त कर ली हैं और महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं, फॉरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एके सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से ही मौत होने की आशंका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक वजह साफ हो जाएगी.