TV9 नेटवर्क गर्व के साथ ‘फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ का चौथा एडिशन पेश करने जा रहा है, जिसमें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और एकता का जश्न मनाया जाता है. इस साल का इवेंट पहले से कहीं ज्यादा वाइब्रेंट, बड़ा और शानदार होने वाला है. ये पूरे 5 दिन तक चलेगा, जिसमें 3 डांडिया नाइट भी आयोजित की जाएंगी. इसमें देश के मशहूर DJ की जबरदस्त लाइव बीट्स पर थिरकने के मौके मिलेगा.अपने साथ आप दोस्तों, फैमिली को भी ला सकते हैं और जमकर एंजॉय करें, इस म्यूजिक, डांस, मस्ती भरे फेस्टिवल में. तो चलिए जान लेते हैं वेन्यू से लेकर एंट्री तक इवेंट की सारी डिटेल्स.

टीवी 9 आपके लिए इस बार लेकर आया है डांडिया खेलने की 3 खूबसूरत शामें और इसी के साथ इस इवेंट में आपके लिए बहुत कुछ होगा. जैसे
यूथ जोन बनाए गए हैं, जिसमें इंटरैक्टिव एक्टिविटी होंगी. युवाओं के लिए दिलचस्प और मजेदार अनुभव, जिसमें वर्कशॉप, गेम, प्रतियोगिताएं और बहुत कुछ शामिल है. जान लेते हैं कब है डांडिया नाइट और बाकी की सारी जानकारी.
डांडिया नाइट कब होगी आयोजित
शारदीय नवरात्रि 2026 के मौके पर होने जा रहे फेस्टिवल ऑफ इंडिया इवेंट में आप मशहूर DJ के साथ डांडिया नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं. इसमें अलगअलग तरह के म्यूजिक में भारत के टॉप म्यूज़िक आर्टिस्ट की जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. ये इवेंट 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगा, जिसमें 18, 19 और 20 अक्टूबर को डांडिया नाइट रखी जाएगी. डांडिया नाइट में हिंदी बीट्स परफॉर्मेंस होंगी और इस इवेंट में हर एज ग्रुप के लोग आ सकते हैं.
क्या रहेगा इवेंट का वेन्यू?
डांडिया नाइट शाम को 7 बजे से शुरू हो जाएगी और ये 2 घंटे 30 मिनट के लिए ऑर्गेनाइज की जाएगी यानी रात को 9:30 तक आप जमकर एंजॉय कर सकते हैं. वेन्यू की बात करें तो ये इवेंट मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. तो फिर आप दिल खोलकर डांस करने के लिए तैयार हो जाए, म्यूजिक के साथ जोश और नॉन स्टॉप बीट्स के साथ नवरात्रि को सेलिब्रेट करें. डांडिया के साथ आप यहां गरबा का मजा भी ले सकते हैं.
एंट्री टिकट की डिटेल
TV9 फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया 2026 के सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए आप bookmyshow से टिकट खरीद सकते हैं. तो फिर देर किस बात की है, आध्यात्मिकता, फूड, डिस्को बीट्स से भरी शाम में एंजॉय करने के लिए अभी से अपनी जगह पक्की करें.
ये भी हैं इवेंट के अट्रैक्शन
इस इवेंट में ग्लोबल एग्जिबिशन और शॉपिंग स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे, जिसमें भारत और दुनिया भर के स्टॉल के साथ कला, शिल्प, फैशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर की दुनिया को जानने का मौका मिलेगा. इसके अलावा भारत का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल भी लगाया जाता है. इवेंट में आपको पूरे भारत के खानपान के स्वाद का लुत्फ भी उठाने को मिलेगा. इसमें पारंपरिक व्यंजनों से लेकर मॉडर्न रेसिपीज भी होंगी.
दो दिन का लाइव कॉन्सर्ट
के चौथे एडिशन में भी मशहूर कलाकारों को लाइव देखे का मौके मिलेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बार हर्षदीप कौर और रफ्तार आ रहे हैं आपको अपनी धुनों पर थिरकाने के लिए. 16 अक्टूबर को जहां हर्षदीप कौर का इवेंट है तो वहीं 17 अक्टूबर 2026 को रफ्तार परफॉर्मेंस देंगे. इसके लिए भी आप अपने टिकट बुक कर सकते हैं.



