Three Killed In Banda Road Accident:  यूपी के बांदा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। अतर्रा ओरन मार्ग पर सोमवार रात दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम​
बांदा में शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मचा कोहराम​

घायलों को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। बिसंडा के ग्राम चौसड़ निवासी 22 वर्षीय रामजी की एक जुलाई को शादी होनी थी। सोमवार की रात वह घर लौट रहा था।

मामा की शादी में शामिल होने आया था

वहीं दूसरी तरफ गांव के राजू अपने ननिहाल आए राहुल को बाइक पर बैठकर किराने की दुकान जा रहा था। रात लगभग 9:30 बजे हउली बारा के पास हादसा हुआ। जिसमें तीनों की मौत हो गई। राहुल अपने मामा की सुनील की 24 जून को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आया था।

परिवारों में मचा कोहराम

वह अधिकतर समय ननिहाल में ही रहता था। राजू खेत करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह घर का इकलौता था। वहीं रामजी अपने पिता के साथ खेती और मजदूरी दोनों करता था। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बिसंडा सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।