
Lucknow Teacher Crime News:उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है. एक शिक्षक ने स्टूडेंट को ऐसा जोरदार तमाचा मारा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया. छात्र को उस कान से सुनाई देना बंद हो गया.
क्या है पूरा मामला
मामला गोमती नगर थाने स्थित केंद्रीय विद्यालय का है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वारदात 20 अगस्त की बताई जा रही है. आरोपी टीचर का नाम बृजेश मिश्रा है जो स्कूल स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत है. टीचर पर बेरहमी से छात्रा की पिटाई का आरोप है. मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने थाने शिकायत दर्ज कराया है.
टीचर ने बेरहमी से छात्र की पिटाई
शिकायत के अनुसार, विनयखंड के रहने वाले अनिल शास्त्री ने बताया, उनका बेटा मयंक गोमती नगर केंद्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढता है. 20 अगस्त को स्कूल में कार्यरत स्पोर्ट्स टीचर बृजेश मिश्रा ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी. उसी इस कदर मारा कि उसके कान में तेज दर्द होने लगा और सुनने में परेशानी होने लगी. धीरे धीरे उसे सुनाई देना बंद हो गया.
कान का पर्दा फटा, सुनाई देना हुआ बंद
उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसकी जांच करने पर बताया कान का पर्दा फटा. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इतना ही परिजन का आरोप है जब उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराइ थी तो शिक्षक बृजेश मिश्रा और संदीप ओझा चौकी पहुंचकर धमकी देने लगे थे. उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया. साथ ही टीसी की धमकी दी.
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिक्षक पक्ष से बयान लिए जाएंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.



