बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के टीजर समेत दो गाने रिलीज किए गए, जिन्हें दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। जहां एक तरफ लोगों को फिल्म के गाने बहुत पसंद आए, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बताया कि यह गाने पिछली फिल्म के गानों जितने दमदार नहीं है। अब इसपर इमरान ने अपनी बात रखी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने फैंस से सब्र रखने की अपील करते हुए कहा कि अच्छा संगीत हमेशा धीरेधीरे ही लोगों के दिलों में उतरता है और इस गाने को भी समय के साथ वही प्यार मिलेगा।

‘आवारापन 2’ के नए ट्रैक के रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से अलगअलग राय सामने आ रही थी। गानों की तुलना साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के मूल संगीत से की जा रही थी। इस पर इमरान हाशमी ने वर्ष 2007 की फिल्म का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ जैसे गानों को भी शुरुआत में वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, जैसा बाद में मिला। उन्होंने कहा कि आवारापन के गाने वक्त के साथ कल्ट बने थे और नई फिल्म का संगीत भी धीरेधीरे संगीत प्रेमियों के बीच अपनी जगह बना लेगा।
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्ट द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल अभिनीत पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ से होने जा रही है। जहां एक तरफ इमरान हाशमी अपनी 19 साल पुरानी कल्ट फ्रेंचाइजी के सीक्वल के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


