Celebrity Denim Fashion Trends 2026: मेथड ड्रेसिंग ट्रेंड हाइली फैशनेबल होता जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी इस ट्रेंड को अपनाने वाली नई स्टार्स हैं। ‘अल्फा’ फिल्म के प्रेस टूर के लिए दोनों लीडिंग लेडीज़ ने ट्रेडिशनल प्रोमोशनल क्लोथ की बजाय फैशन फॉरवर्ड कपड़े पहनें।

दोनों अदाकाराओं ने एक जैसे कपड़े या फ़िल्म से जुड़े मर्चेंडाइज़ पहनने की बजाय, कस्टममेड और खास डिज़ाइनर कपडों का चयन किया, जिसमें अल्फा फिल्म को आकर्षण के केंद्र में रखा गया था।

आलिया का आउटफिट ब्रेकडाउन

आलिया भट्ट ने ‘यूटिलिटी ड्रेसिंग’ को बहुत ही कूल अंदाज़ में पेश किया। उन्होंने ज़ारा ब्रांड का कस्टमाइज़्ड सीम्ड स्लीवलेस टॉप पहना, जिस पर खास तौर पर “अल्फा” प्रिंटेड था। इसके साथ उन्होंने ‘CILVR स्टूडियो’ के काले कार्गो जॉगर्स पहने, जो उन्हें एक आरामदायक और मॉडर्न लुक दे रहा था।

आउटफिट के अलावा सबसे अधिक चर्चा के ‘मेरोह’ रिंग की रही, जो ‘अल्फा’ से प्रेरित थी और ‘एलेवेट प्रमोशन्स’ के साथ मिलकर सोने, हीरों और पन्ने से बनाई गई थी। आलिया ने अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए ‘AEQEAA’ स्टेसी स्टैक रिंग्स, ‘द ओरोह लाइफ’ फ्लोरेंस बूट्स और गुच्ची के सनग्लासेस भी पहने।

सेलेब्रिटी फैशन

शरवरी का आउटफिट ब्रेकडाउन

ने भी अपने लुक को काफी एक्सपेरिमेंटिव बनाया था। इसके लिए उन्होंने कस्टम मेड सफेद अल्फा प्रिंटेड टॉप को स्लीक ब्लैक एंटायर स्टूडियोज़ बॉडीसूट के ऊपर पहना और फिर एक्ने स्टूडियोज़ की ट्रोम्पल ओइल 1981 जींस कैरी किया।

यह इल्यूजन डेनिम, स्वीडिश फैशन हाउस के सबसे चर्चित रनवे क्रिएशन्स में से एक है, जो टॉर्न डेनिम शॉर्ट्स को पिनस्ट्राइप ट्राउजर के ऊपर लेयर करने का विजुअल इफेक्ट पैदा करती है, जिससे आउटफिट को तुरंत एक एडिटोरियल, हाईफैशन अपील मिलती है। ड्रामैटिक डेनिम के बजाय, शरवरी ने बाकी स्टाइलिंग को मिनिमल रखा और अपने लुक को मियू मियू सनग्लासेस के साथ पूरा किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharvari 🐯  

हालांकि दोनों एक्टर्स ने अपनी फिल्म ‘अल्फा’ से प्रेरित खास आउटफिट्स पहने थे, लेकिन उनकी स्टाइलिंग का तरीका एकदूसरे से बिल्कुल अलग था। आलिया ने शानदार एक्सेसरीज और अनोखी ज्वेलरी के साथ ‘अंडरस्टेटेड यूटिलिटीलक्स’ अपनाया, जबकि शरवरी ने इस सीजन के सबसे वायरल डेनिम डिज़ाइन्स में से एक के साथ रनवेस्टाइल एक्सपेरिमेंट किया।