दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की SIR में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने रैली होने जा रही है. रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार लोगों से इस रैली में शामिल की अपील कर रहे हैं. आज को भी उन्होंने अपील की कि इस प्रस्तावित मेगा रैली के लिए रामलीला मैदान पहुंचने से पहले, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक मार्च में शामिल हों. हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि कनॉट प्लेस से शुरू होने वाले इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस मार्च के रूट और समय की जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘कल मिलते हैं, आइए साथ चलें’. पोस्ट के मुताबिक, यह पैदल यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होगी, अजमेरी गेट से होते हुए रामलीला मैदान पर समाप्त होगी.
‘मार्च निकालने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया’
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस से मार्च निकालने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि सांसद और राजनीतिक नेता अपनी निजी गाड़ियों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास या अपनी पसंद की किसी भी अन्य जगह पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं.
कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!
कनॉट प्लेस मिंटो रोड जंक्शन
अजमेरी गेट
रामलीला मैदान
1 नवंबर |
दोपहर 12 बजे
#ChaloDilli https://t.co/Rp1Ed6sHQU
— Rahul Gandhi October 31, 2026
जंतरमंतर पर विरोध प्रदर्शन नहीं
सूत्रों ने यह भी बताया कि जंतरमंतर, जो लंबे समय से राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए मुख्य जगह रही है, उसे अब आधिकारिक तौर पर विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता नहीं दी गई . उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163, जो लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाती है, फिलहाल नई दिल्ली इलाके में लागू है. इसमें चुनाव आयोग के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है.
रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस ने कहा कि रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. यहां दिल्ली पुलिस के कई जिलों के जवानों के साथसाथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा.
आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्यक्रम
‘इंडिया’ गठबंधन के नेता शनिवार दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे. शुक्रवार को राजधानी में बारिश के कारण इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था, जिसे अब नए समय पर आयोजित किया जा रहा है. राहुल गांधी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नेताओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है.
बारिश की वजह से कल टल गया था कार्यक्रम
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘बारिश की वजह से हमने सर्वसम्मति से आज के कार्यक्रम को कल उसी समय के लिए टालने का फैसला किया है. हमें लगा कि बारिश में वरिष्ठ लोगों का बैठना ठीक नहीं रहेगा, इसलिए हम यही कार्यक्रम कल आयोजित करेंगे.
राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित
उन्होंने राजनीतिक दलों, नागरिक समाज के सदस्यों, पत्रकारों और अन्य नागरिकों को ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा 1 नवंबर को रामलीला मैदान तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया.
उन्होंने कहा ‘इसके अगले दिन, हमारा रामलीला मैदान तक एक मार्च है. इसमें पूरा विपक्ष और जो भी आना चाहे चाहे वे राजनीतिक हों, गैरराजनीतिक हों, सामाजिक कार्यकर्ता हों, सेवा से जुड़े लोग हों, नागरिक समाज के सदस्य हों या पत्रकार सभी शामिल हो सकते हैं. ये दोनों कार्यक्रम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग में उनकी टीम द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किए जाने के खिलाफ हैं’.
‘गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश कर रहे’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री लोगों को रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वो यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि हमारी पार्टी के सदस्य और आम लोग जो उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से आना चाहते हैं उन्हें रोका जाए. वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं’.
अजमेरी गेट
रामलीला मैदान
1 नवंबर |
दोपहर 12 बजे


