Team India: ICC ने साल 2027 में होने वाली ODI वर्ल्ड कप सीरीज के लिए अभी से ही तैयारी जोर शोर से शुरु कर दी है। इस वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ियों का चुनाव अभी से ही शुरु कर दिया गया है। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के ऊपर ICC की नजरें टिकी हुई हैं।

दरअसल यह खिलाड़ी बीते काफी समय से टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में कुछ खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा खराब प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन इसके बाद भी उन खिलाड़ियों एक आखिरी मौका देकर वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, ऐसे में अगर इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में अच्छा नहीं रहा तो उनका करियर खतरे में आ सकता है। तो आइए आपको भी उन खिलाड़ियों के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

T20 सीरीज में खराब रहा अक्षर और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन

भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्पिन खिलाड़ी अक्षर पटेल का प्रदर्शन बीते काफी समय से अच्छा देखने को नहीं मिल रहा। इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया, लेकिन उन्हें एक और मौका देते हुए वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

इस सीरीज में अगर अक्षर खराब प्रदर्शन दिखाते है तो उन्हें टीम से बाहर कर जा सकता है, वही भारतीय टीम के तेज और घातक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी फॉम में नजर नहीं आ रहे हैं। वह टीम के लिए हर बार फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अब अगर खिलाड़ी फेल होते है तो ऐसे में उनके स्थान पर टीम में बरार की वापसी कराई जा सकती है।

सुंदर और प्रिंस का है बुरा हाल

बीते काफी समय से लगातार टीम के लिए फेल होने के बाद अब एक्सपर्ट भी वाशिंगटन सुंदर के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वाशिंगटन सुंदर का यही हाल रहा तो उनका क्रिकेट करियर खतरे में आ सकता है एक बार टीम से बाहर होने के बाद उनके लिए दोबारा टीम में जगह बनाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ प्रिंस यादव की बात करें तो प्रिंस अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद टीम के लिए बेहतरीनप प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। प्रिंस के पास अपने आप को साबित करने का और टीम में अपनी जगह बनाएं रखने का यह आखिरी मौका बचा है।

हार्दिक पंड्या की इंजरी ने बढ़ाई Team India की मुसीबत

भारतीय टीम के लिए बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। ऐसे में बोर्ड ने उनके स्थान पर टीम में शिवम दुबे को मौका दिया है।

शिवम दुबे के पास भी अपने आपको साबित करने का यह आखिरी मौका है, क्योंकि बीते काफी समय से वह टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इस सीरीज में भी अगर शिवन दुबे फेल हो जाते हैं, तो उन्हें वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।