राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया का 22,569 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 सितंबर को खुला था और 21 सितंबर 2026 को बंद हुआ। इस इश्यू को निवेशकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना, एनआईआई कैटेगरी का हिस्सा 6.55 गुना और क्यूआईबी हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इन शेयरों का अलॉटमेंट आज होने की संभावना है।

यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल के रूप में है, जिसके तहत कुल 12.64 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं। चूंकि यह ओएफएस है, इसलिए इस आईपीओ से मिलने वाला पैसा सीधे एनएसई को नहीं मिलेगा, बल्कि अपने शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों के पास जाएगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 1,700 से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था और इसका लॉट साइज 8 शेयरों का था।

बात करें ग्रे मार्केट प्रीमियम की, तो एनएसई आईपीओ का जीएमपी फिलहाल करीब 65 रुपये चल रहा है, जो इसके अपर प्राइस बैंड 1,785 रुपये का लगभग 3.64% है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 1,850 रुपये प्रति शेयर बैठती है। हालांकि, जीएमपी एक अनऑफिशियल संकेतक है और इसमें लिस्टिंग से पहले बदलाव भी हो सकता है। एनएसई के शेयरों की बीएसई पर आधिकारिक लिस्टिंग 24 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है।

यदि आपने इस आईपीओ के लिए बोली लगाई है, तो आप नीचे दिए गए दो आसान तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से:

सबसे पहले MUFG Intime की ऑफिशियल आईपीओ अलॉटमेंट वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से ‘National Stock Exchange of India’ को चुनें।

अब अपना पैन कार्ड नंबर , एप्लीकेशन नंबर या डीपी/क्लाइंट आईडी दर्ज करें।

अंत में ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

BSE की वेबसाइट से:

सबसे पहले बीएसई के ऑफिशियल आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।

इसके बाद ‘Issue Type’ में ‘Equity’ विकल्प को चुनें।

अब ड्रॉपडाउन से ‘National Stock Exchange of India’ को सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।

कैप्चा भरकर ‘Search’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपको एनएसई आईपीओ में शेयर मिले हैं या नहीं।

बता दें कि एनएसई भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जो ट्रेडिंग के अलावा क्लियरिंग, लिस्टिंग, डेटा सर्विसेज और इंडेक्स लाइसेंसिंग जैसे कई कारोबारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके प्लेटफॉर्म पर कैश मार्केट, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, होलसेल डेट मार्केट और इंटरेस्ट रेट फ्यूचर्स जैसे कई अहम सेगमेंट उपलब्ध हैं।