Himachal Se: Fake Paper Leak Racket: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से STF ने ओम कुमार नामक एक शख्स को अरेस्ट किया है। आरोपी ओम कुमार यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को लीक करने के झूठे दावे करता था। ओम कुमार ने इसके लिए ‘पेपर लीक’ जैसे नामों से टेलीग्राम चैनल भी बनाए हुए थे। ऐसा करके ओम कुमार स्टूडेंट्स के बीच झूठ फैलाता था और उनसे पैसे लेकर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं बेचता था।

पकड़ा गया टेलीग्राम पर 1 दिन पहले प्रश्नपत्र भेजने का दावा करने वाला ओम कुमार, 'पेपर लीक' नाम से बनाया था चैनल​
पकड़ा गया टेलीग्राम पर 1 दिन पहले प्रश्नपत्र भेजने का दावा करने वाला ओम कुमार, 'पेपर लीक' नाम से बनाया था चैनल​

परीक्षा से 1 दिन पहले पेपर देने का करता था दावा

आरोपी ओम कुमार, स्टूडेंट्स को परीक्षा से 1 दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने का दावा करता था। आरोपी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कई QR कोड शेयर किए थे। ओम कुमार अपने बैंक अकाउंट्स में इसके जरिए पेमेंट लेता था। वह स्टूडेंट्स से 22 हजार रुपये लेता था।

2 मोबाइल फोन और 2 आधार कार्ड हुए बरामद

पुलिस ने आरोपी ओम कुमार के पास से 2 मोबाइल फोन और 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं। STF को खबर मिली थी कि अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की तरफ से कराए जा रहे UP CNET की परीक्षा के प्रश्नपत्र को टेलीग्राम पर “UP CNET OUT QUESTION PRIVATE CHANNAL” “@Gauravsirofficials” और “@Youandmooon” नाम से फर्जी चैनल बनाकर स्टूडेंट्स को परीक्षा के एक दिन पहले प्रश्न एवं उत्तर पुस्तिका देने का झांसा दिया जा रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके एवज में उनसे 2 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

टेलीग्राम चैनल पर QR भेजकर मंगा रहा था पैसे

इस मामले में परीक्षा नियंत्रक अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी कमिश्नरेट में धारा 318 बीएनएस और 66डी आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ओम कुमार अपने टेलीग्राम चैनल “@Gauravsirofficials” और “@Youandmooon पर QR कोड भेजकर स्टूडेंट्स से अपने बताए गए खातों में जमा करवा रहा था।

महज 23 हजार रुपये में बेचता था पेपर

आरोपी ओम कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह साल 2022 से अपने कई साथियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक कराने का फर्जी दावा करता है। टेलीग्राम पर “पेपर लीक” जैसे चैनल बनाकर ओम कुमार परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करता है। एग्जाम के एक दिन पहले प्रश्नपत्र देने के लिए 2 से 3 हजार रुपये जैसी छोटी रकम रखता है जिससे परीक्षार्थी आसानी से पैसे दे सकें।