Himachal Se: Numerology: ज्योतिष में केतु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि ये ग्रह हमेशा बुरे फल ही दे। कुंडली में अगर केतु शुभ ग्रहों के साथ विराजमान है तो ये बेहद चमत्कारी परिणाम भी देता है। अंकज्योतिष में एक ऐसा खास मूलांक है जिस पर केतु की विशेष कृपा बरसती है। कहते हैं इस मूलांक के लोग केतु के कारण करियर में बेहद ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इतना ही नहीं ये लोग किस्मत के धनी भी माने जाते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम किस मूलांक की बात कर रहे हैं।

केतु का मूलांक
अंकज्योतिष में मूलांक 7 का स्वामी केतु माना गया है। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें कोई भी चीज कम ही प्रयासों में प्राप्त हो जाती है।
किस्मत का धनी मूलांक
- आमतौर पर केतु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन अंकशास्त्र में ये मूलांक 7 वालों का भाग्यविधाता बन जाता है।
- केतु के कारण ही मूलांक 7 वालों की छठी इंद्री गजब की होती है।
- इन लोगों की इंट्यूशन पावर इतनी कमाल की होती है कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा पहले ही लगा लेते हैं।
- इन लोगों को नईनई चीजें सीखने का काफी शौक होता है।
- ये लोग खोजी स्वभाव के भी होते हैं। जब तक किसी भी बात की तह तक नहीं जाते तब तक शांत नहीं बैठते।
- ये लोग दिखावे से बिल्कुल दूर रहते हैं और सादा जीवन जीना पसंद करते हैं।
- इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि ये भीड़ में भी अलग पहचान बना लेते हैं।
करियर में रातोंरात पाते हैं ऊंचा मुकाम
- मूलांक 7 वाले लोग रिसर्च, डेटा एनालिसिस, आईटी, अध्यात्म, ज्योतिष और वकालत के क्षेत्र में बहुत नाम और पैसा कमाते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि ये इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाएं तो इन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
- ये लोग बिजनेस में भी सफल होते देखे जाते हैं क्योंकि इनकी सोच सबसे अलग होती है। अपने इनोवेटिव और यूनीक सोच के बल पर ही ये बिजनेस की दुनिया पर राज करते हैं।
- केतु सीमाओं को लांघने वाला ग्रह माना जाता है इसलिए इस मूलांक वाले जातक अक्सर अपने जन्मस्थान से दूर रहकर करियर में ग्रोथ पाते हैं।
- ये लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में ऊंचे पदों पर विराजमान होते हैं।



