Himachal Se: Numerology: क्रिकेट की दुनिया के शहंशाह विराट कोहली जहां एक तरफ अपनी साहसी और ऊर्जावान पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका दिलदार स्वभाव भी किसी से छिपा नहीं है। उनका यही अंदाज उन्हें सबसे अलग और खास बनाता है। अंकशास्त्र के अनुसार, 5 नवंबर को जन्मे विराट कोहली का जन्म मूलांक 5 बनता है जो उनकी इस आकर्षक पर्सनालिटी की मुख्य वजह है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है जो व्यक्ति को तेज दिमाग, अच्छी वाणी और गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर देता है।

बता दें महीने की 5, 14 या 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग विराट की ही तरह ऊर्जावान, मेहनती, बुद्धिमान, साहसी और अच्छी वाणी के धनी होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 5 वाले लोगों की खास बातें।
मूलांक 5 वालों की अद्भुत शक्तियां
- मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे ज्योतिष में बुद्धि, तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध के कारण ही इस मूलांक के लोग मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद एक्टिव होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
- ये लोग लाइफ में कभी हार नहीं मानते। इनकी यही खूब इनकी सफलता का मुख्य कारण बनती है। अगर कभी बुरा वक्त आ भी जाए, तो ये बाउंस बैक कर जाते हैं।
- इनका सेल्फकॉन्फिडेंस कमाल का होता है।
- इनका दिमाग इतना तेज होता है कि ये किसी भी परिस्थिति को अच्छे से हैंडल कर पाते हैं।
- ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।
- मूलांक 5 वाले लोगों पर चाहे कितना ही दबाव क्यों न पड़ जाए लेकिन ये कभी घुटने नहीं टेकते। बल्कि संकट के समय ये ओर भी ज्यादा मजबूती से खड़े हो जाते हैं।
- ये लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों का मजा लेते हैं। इनकी खासियत ये है कि मुश्किलें इन्हें डराती नहीं, बल्कि इन्हें ओर भी ज्यादा मजबूत बना देती हैं।
- मूलांक 5 वाले बाहर से भले ही बेहद आक्रामक और सख्त दिखते हैं लेकिन अंदर से इनका दिल पूरी तरह सोने जैसा साफ और पवित्र होता है।
- ये लोग बेहद दिलदार स्वभाव के होते हैं और अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
- ये लोग हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं और ये पैदाइशी अच्छे रणनीतिकार होते हैं।



