Himachal Se: Numerology: जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के बच्चे किस्मत के धनी होते हैं। कहते हैं इनके जन्म के बाद से ही इनके मातापिता के जीवन में धनधान्य की कोई कमी नहीं रहती। ये परिवार वालों की किस्मत चमका देते हैं। ये पढ़नेलिखने में काफी होशियार होते हैं और कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 3 के बच्चों की खास बातें।

इसलिए माने जाते हैं कुबेर का रूप
मूलांक 3 के बच्चों को कुबेर का रूप माना जाता है क्योंकि इनके जन्मे के बाद से ही इनके परिवार वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। ये घर में खुशियां और समृद्धि लेकर आते हैं। ये परिवार के लाडले होते हैं।
मूलांक 3 के बच्चों की खास बातें
- अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 3 के बच्चे बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इनका दिमाग इतना तेज होता है कि ये कोई भी चीज काफी जल्दी सीख लेते हैं।
- आमतौर पर मूलांक 3 वाले बच्चों की पढ़नेलिखने में काफी रुचि होती है। यही कारण है कि ये अक्सर अपनी क्लास में टॉपर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं।
- ये हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं।
- इनकी सोच काफी सकारात्मक होती है और ये जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करते हैं।
- गुरु के प्रभाव के कारण इस मूलांक के बच्चे बचपन से ही संस्कारी होते हैं। अपने से बड़ों का खूब सम्मान और आदर करते हैं।
- पढ़ाई के साथसाथ पेंटिंग, राइटिंग और डिबेट जैसी एक्टिविटीज में भी ये बहुत आगे रहते हैं।
- ये बातचीत की कला में माहिर होते हैं। जिसकी वजह से किसी से भी अपना काम आसानी से निकलवा लेते हैं।
- ये अपनी उम्र के हिसाब से काफी मैच्योर होते हैं।
- मूलांक 3 वाले काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बचपन से ही बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
- ये काफी धार्मिक स्वभाव के भी होते हैं। धार्मिक यात्राएं करना इन्हें काफी पसंद होता है।



