Featured Image

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2026: दिवाली के त्योहार से ठीक पहले देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को गुजरात दौरे के दौरान ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-Kisan) की 24वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये (करीब 19,000 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन और रबी की बुवाई के समय मिली इस आर्थिक मदद से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

हर साल तीन किस्तों में मिलते हैं 6,000 रुपये

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा चार-चार महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। बता दें कि 24वीं किस्त से पहले, अब तक जारी हुई 23 किस्तों के जरिए सरकार पात्र किसान परिवारों के खातों में कुल 4.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर चुकी है।

पीएम किसान 24वीं किस्त: एक नजर में बड़े आंकड़े

  • जारी की गई किस्त 24वीं किस्त (30 अक्टूबर 2026)
  • कुल लाभार्थी किसान 9.34 करोड़ से अधिक
  • कुल ट्रांसफर की गई राशि ₹18,690 करोड़ से अधिक (करीब ₹19,000 करोड़)
  • प्रत्येक किसान को मिली राशि ₹2,000
  • अब तक (23 किस्तों में) कुल भुगतान ₹4.47 लाख करोड़

आपके खाते में ₹2,000 आए या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आप भी पीएम-किसान योजना के लाभार्थी हैं और यह देखना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये पहुंचे हैं या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन पूरा कर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा, जहां आप देख सकेंगे कि 24वीं किस्त आपके खाते में क्रेडिट हुई है या नहीं।

इन दो वजहों से अटक सकता है किस्त का पैसा

अगर लिस्ट में नाम होने के बावजूद आपके खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो इसके पीछे ई-केवाईसी (e-KYC) का अधूरा होना या बैंक खाते से आधार व डीबीटी (DBT) लिंक न होना मुख्य वजह हो सकती है। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, उनका पैसा रुक सकता है। ऐसे किसान तुरंत अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या बैंक शाखा में जाकर केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करवा लें, ताकि रुकी हुई किस्त और आगे का पैसा बिना किसी रुकावट के खाते में आ सके।