India Weather Update: देशभर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. मॉनसून के रफ्तार पकड़ने के बाद हर जगह बारिश से हाल बेहाल है. आज भी उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक भारी बरसात देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से आज यानी 01 अगस्त को 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं. कुछ राज्यों में भूस्खलन हो सकता है. पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट है, जबकि असम और ओडिशा में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं.

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी की बात करें तो मौसम विभाग ने आज देर शाम देर शाम दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर रह सकती है. आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट है.

बिहारझारखंड में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समेत आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा भी चल सकती है. झारखंड के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आज मध्यम से भारी स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं मौसम विभाग ने मुंबई और तटीय महाराष्ट्र के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गुजरात के कई जिलों में बरसात की बहुत अधिक मार देखने को मिली है. सूरत समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसियां यहां बाढ़ स निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं.

पहाड़ों पर है अलर्ट

जम्मूकश्मीर में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया. साथ ही जम्मूश्रीनगर हाईवे को भारी ट्रैफिक के कारण बंद कर दिया गया. इसके साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.उधर, उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण यहां पहाड़ी भाग अधिक प्रभावित हैं.

ओडिशा और असम में बाढ़ से हाल हुआ बेहाल

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. ओडिशा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर है. ओडिशा के उत्तरपूर्वी जिलों में गहरे दबाव के कारण हुई मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वहीं असम में बाढ़ से 3.32 लाख लोग प्रभावित हैं.