Coffee Face Tan Removal: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। ऐसे में कई महिलाएं और लड़कियां पार्लर जाती हैं तो कुछ महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। ऐसे में जरुरी नहीं होता की आपका चेहरा हमेशा के लिए करें। इतना ही नहीं कई बार किसी भी विज्ञापन को देखकर बिना सोचे समझे और बिना किसी जांच के हम उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे स्किन दिखने की जगह और खराब हो जाती है। ऐसे में आप एक घरेलू नुस्खा अपना सकती हैं इससे पैसे भी बचेंगे और घर से बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

कॉफी बना बढ़ा सकती है चेहरे का ग्लो

ठंड के  में ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत एक पीकर करते हैं। लेकिन आप कॉफी को पीने के बजाह उसे चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए फेसपैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ स्किन ग्लो करेगी बल्कि आपके चेहरे का निखार बढ़ जाएगा। इस फेसपैक को आप घर पर ही बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं फेस पैक?

 

कैसे बनाएं फेस पैक?

कॉफी से फेसपैक बनाने के लिए आप एक छोटी बॉउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच दूध लें। उसे अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या गर्दन पर पैच टेस्ट करें। फिर इसके बाद ही चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें। इसे लगाते समय हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें फिर करीब  1520 मिनट तक उस पैक को चेहरे पर लगाकर रखें। फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें। फिर देखेंगे तो चेहरे की डेड स्किन निकल जाएगी।

 फेस पैक लगाते समय रखे ध्यान

1. को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले गर्दन या हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। यदि 24 घंटे तक कोई जलन, खुजली या लालिमा नहीं होती है, तभी इसे चेहरे पर लगाएं।

2. कॉफी के दाने त्वचा के लिए थोड़े कठोर हो सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए चेहरे पर पैक लगाते या धोते समय बहुत हल्के हाथों से गोल घुमाते हुए मालिश करें।

3. अगर आपके चेहरे पर एक्टिव पिंपल्स , एक्जिमा या कोई कट लगा हुआ है, तो उस हिस्से पर इस पैक को लगाने से बचें।

4. इस पैक को लगाने के बाद घर से बाहर  धूल मिट्टी और धूप से में ना निकलें।

5. अगर आपको स्किन पर किसी तरह की एलर्जी रहती है तो कॉफी फेस पैक का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
 
6. इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में केवल 1 या 2 बार ही करें। जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट करने से त्वचा का प्राकृतिक मॉइस्चर छिन सकता है और वह रूखी हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।