
जम्मू। जम्मू मेंएक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपनी शादी के दूसरे दिन ही प्रेमी संग फरार हो गई। पति राजेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजेश कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2 दिन पहले ही हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सुहागरात की रात सिया देवी बाथरूम जाने के बहाने निकली और फिर कभी नहीं लौटी। काफी देर तक जब सिया वापिस कमरे में नहीं लौटी तो राजेश कुमार निवासी प्रताप सिंह पूरा ललेयाना ने बाहर निकल कर तलाश किया तो उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला।
राजेश ने घबराकर सभी परिजनों को भी जगाया। परिजनों का कहना था कि शादी के अगले दिन तक उनकी बहु सिया काफी खुश थी पर पर पता नहीं रात को ऐसा क्या हुआ कि वह अपने प्रेमी संग फरार हों गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर सिया ने ऐसा करना था तो दो दिन पहले भाग जाती।
पति राजेश का आरोप है कि सिया ने षड्यंत्र रचा और उन्हें बर्बाद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “अगर सिया ने ऐसा करना था तो दो दिन पहले भाग जाती, हमारी इज्जत खराब करने की क्या जरूरत थी?”
राजेश के परिजनों ने कहा कि सिया के परिवार वाले भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “भाग गई है, अब हम उसको मुंह नहीं लगाएंगे।” पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सिया की तलाश जारी है।





