Himachal Se: उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मंत्रियों को अलगअलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है।

योगी सरकार के नए 8 मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी बने MSME मंत्री, जानिए बाकी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?​
योगी सरकार के नए 8 मंत्रियों को मिले विभाग, भूपेंद्र चौधरी बने MSME मंत्री, जानिए बाकी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?​

अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है। सोमेन्द्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, हेमती कृष्ण पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग दिया गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी मिली है। सुरेन्द्र टिलर को राजस्व विभाग और हंस राज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया है।

मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद अब सभी नए मंत्री जल्द ही अपनेअपने विभागों का कार्यभार संभालेंगे। सरकार का कहना है कि नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

  1. भूपेन्द्र चौधरी — मंत्री
    विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
  2. मनोज पाण्डेय — मंत्री
    department: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
  3. अजीत सिंह पाल — राज्य मंत्री
    विभाग: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
  4. सोमेन्द्र तोमर — राज्य मंत्री
    विभाग: राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
  5. हेमती कृष्ण पासवान — राज्य मंत्री
    विभाग: पशुधन एवं दुग्ध विकास
  6. कैलाश सिंह राजपूत — राज्य मंत्री
    विभाग: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
  7. सुरेन्द्र दिलेर — राज्य मंत्री
    विभाग: राजस्व
  8. हंसराज विश्वकर्मा — राज्य मंत्री
    विभाग: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

    इन सबमें किसी को भी सबसे महत्वपूर्ण माने जाना वाला PWD नहीं दिया गया है। सीएम योगी के पास ही PWD विभाग रहेगा। योगी आदित्यनाथ जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब केशव प्रसाद मौर्या और 2022 के चुनाव के बाद जितिन प्रसाद PWD मंत्री हुआ करते थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बार ये विभाग सीएम योगी के पास ही रहेगा।