अयोध्या राम मंदिर मामले में विपक्षी पार्टियों की तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने टिन्नू समेत सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले वे हिरासत में थे. हिरासत में लेकर सभी से हो पूछताछ हो रही थी. राम मंदिर दान पात्र से पैसे चोरी के मामले पर दर्ज हुई FIR पर सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि कृष्ण मोहन कई दिनों बाद कुंभकरण की नींद से जागे और उन्हें अचानक बोध हुआ कि राम मंदिर में डकैती हो रही है.

उन्होंने सवाल उठाया कि राम मंदिर से जुड़े हर बात पर बोलने वाले चंपत राय ने क्यों नहीं कराई FIR? उन्होंने कहा कि छोटेछोटे लोगों को फंसा कर बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब महिपाल सिंह ने बताया कि चोरी हो रही है तब क्यों नहीं जागे चंपत, अनिल मिश्रा और गोपालजी राव? दीनानाथ मिश्रा ने जब कहा कि 40% कमीशन लेते हैं अनिल मिश्रा तो क्यों नहीं हुई कार्रवाई? उन्होंने कहा कि आज जानता जान गई है कि ट्रस्ट के संरक्षण में चोरी हुई है? पवन पांडेय ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ हुआ है.
‘आम आदमी पार्टी ने दिये नाम’
अब आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि प्रभु श्री राम मंदिर से जुड़े जमीन घोटाले की जांच कर रही है. SIT को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने अहम डॉक्यूमेंट सौंपे हैं. इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर चंपत राय, अनिल कुमार मिश्रा, बीजेपी के पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और उनके भतीजे दीप नारायण का फंसना तय है.
पोस्ट में बताया गया कि सैकड़ों करोड़ रुपये के घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए ट्रस्ट ने कुछ कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का नाटक रचा है. आखिर प्रभु श्री राम जी के मंदिर में डकैती डालने वाले, चंदा चुराने वाले चंपत राय और उनके साथी जेल कब जाएंगे?
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के चेयरमैन विजय विश्वास पंत से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया था कि वे अयोध्या प्रोजेक्ट के लिए जमीन की खरीद में भ्रष्टाचार के दावों के लिए ये सुबूत काफी हैं.



