Himachal Se: दिल्लीएनसीआर में आज मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं आज से नौतपा भी शुरू हो रहा है. यूपी में अगले 6 दिनों तक गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

आज से नौतपा शुरू… यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार में मौसम लेगा यू-टर्न, जानें अपने इलाके का हाल​
आज से नौतपा शुरू… यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार में मौसम लेगा यू-टर्न, जानें अपने इलाके का हाल​

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी ने अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भीषण लू और गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है. कई इलाकों में रात के समय भी गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी.

यूपी में रेड अलर्ट

आज से नौतपा शुरू हो रहा है. अगले 6 दिनों तक यूपी में भयंकर गर्मी पड़ेगी. प्रदेश के 10 जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर जिला शामिल हैं. वहीं 54 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार बिहार के किशनगंज, पूर्णिया सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. झारखंड में भी रांची सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने उत्तराखंड के 7 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून की रफ्तार धीरेधीरे आगे बढ़ रही है और अगले दो से तीन दिनों में अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ सकता है. असम और मेघालय में 25 से 29 मई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी तेज बारिश और आंधीतूफान का खतरा बना हुआ है.

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में अगले कई दिनों तक गरजचमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं कर्नाटक में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.