Mumbai Toll Rate Hike: महिने की शुरुआत होते ही कई चीजों में बदलाव किया गया है, इसी बीच टोल दर में भी बदलाव किया गया है। अब मुंबई में कमर्शियल वाहनों से सफर करने वालों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा।

बता दें कि, 1 अक्टूबर यानी की आज से मुंबई में कमर्शियल वाहनों से सफर करने वालों के लिए टोल महंगा कर दिया गया है, जिसमें बस, ट्रक जैसे भारी वाहन समेत कुछ कमर्शियल वाहन शामिल हैं, हालांकि प्राइवेट कारों, टैक्सी और ऑटो जैसे हल्के वाहनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
इन Entry Points पर बढ़ा टोल
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा नया टोल रेट लागू किया गया है। यह नया टोल रेट मुंबई में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए 5 मुख्य एंट्री पॉइंट्स पर प्रभावी रहेगा। इनमें वाशी, मुलुंड एलबीएस, एरोली, दहिसर और मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेसवे मुख्य एंट्री पॉइंट्स शामिल हैं।
बता दें कि, टोल चार्जेस में लगभग 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
आखिर कितना बढ़ा Toll Tax?
नया टोल रेट लागू होने के बाद मिनी बस और एलसीवी जैसे हल्के कमर्शियल वाहनो को पहले 75 रुपये टोल देना पड़ता था, लेकिन अब 90 रुपये टोल देना होगा। वहीं बस, ट्रक जैसे वाहन को टोल दर पहले 150 रुपये देना पड़ता था, लेकिन अब 180 रुपए देना होगा। वहीं भारी वाहनों का टोल दर पहले 190 रुपये देना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें 225 रूपये का टोल टैक्स देना पड़ेगा। इस हिसाब से कमर्शियल वाहनों पर 1535 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
इन Vehicle पर नहीं होगा असर
नई टोल दरें सिर्फ कमर्शियल वाहनों से सफर करने वालों के लिए बढ़ाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किसी भी प्राइवेट हल्के वाहनों, कार, स्कूल बसों और राज्य परिवहन की बसों जैसे वाहन चलाने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
बता दें कि, राज्य सरकार द्वारा अक्टूबर 2024 में प्राइवेट वाहनों पैसेंजर कार, लाइट मोटर व्हीकल्स, स्कूल बसों और राज्य परिवहन की बसों के लिए टोल दर में छूट दिया गया था, जिसमें कोई बदलाव नहीं होगा।



