
कोरोनरी हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारी का खतरा कुछ रिस्क फैक्टर्स से बढ़ सकता है. ऐसी कुछ आदतें और रोजमर्रा के काम हैं जो हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ा सकते हैं. अमेरिकन नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टिट्यूट के अनुसार, रोजमर्रा की कुछ आदतें दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं वो लाइफस्टाइल की आदतें जिनसे बचकर रहने में ही समझदारी होती है.
फिजिकली एक्टिव ना होना
फिजिकली एक्टिव ना होने पर या सिडेंटरी लाइफस्टाइल होने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल और मोटापा बढ़ सकता है जो दिल की सेहत बिगाड़ने में अपना योगदान देते हैं.
शराब का ज्यादा सेवन करना
ज्यादा शराब पीने पर दिल की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शराब कॉलेस्ट्रोल और ट्राइग्लाइसेराइड्स लेवल्स को भी बढ़ा सकती है.
पूरी नींद ना लेना
नींद की कमी या रोजाना कम नींद लेना सेहत को बिगाड़ने वाला साबित होता है. इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है.
स्मोकिंग या सेकंडहैंड स्मोकिंग
धूम्रपान करना या सेकंडहैंड स्मोकिंग से रक्त धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इससे दिल की दिक्कतों में इजाफा होता है.
स्ट्रेस लेना
अक्सर ही तनाव लेने की आदत से रक्त धमनियां टाइट होने लगती हैं. इससे दिल की दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए तनाव कम करने की कोशिश करनी चाहिए.
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
मोटापे के शिकार लोगों में, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों में दिल की दिक्कतों का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में इन लोगों को खासतौर से सावधानी बरतनी चाहिए.



