UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक की आशंका जताई। आईएमडी के अनुसार बुधवार 12 अगस्त की सुबह आगरा, इटावा सहित 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जताया है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ पड़ेगीं बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश UP Weather Today में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 11 अगस्त मंगलवार यानी आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरजचमक और तेज बौछारों के आसार जताए हैं। आईएमडी के अनुसार आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

12 अगस्त का उत्तर प्रदेश का मौसम 

यूपी आईएमडी के अनुसार, 11 अगस्त मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से 12 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अनुमान है। तो वहीं इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

इन शहरेां में हो सकता है जलभराव 

एक अनुमान के अनुसार यूपी के बुंदेलखंड और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां तेज बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। तो वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और गाड़ी चलाने वालों की परेशानी भी बढ़ सकती है। इसमें झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और जालौन शामिल है।

पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए यहां बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक बताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरजचमक के आसार हैं, लेकिन यहां भारी बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दक्षिणी यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून

दक्षिणपश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां दोबारा बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा दक्षिणी गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के बांग्लादेश क्षेत्र में भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके प्रभाव से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते मानसून आगे बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासतौर पर दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के कारण बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।