Free Gas Cylinder Scheme: रिपोर्टउदय प्रकाश, दीपावली से पहले कानपुर देहात में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए गए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और राज्यमंत्री अजीत पाल ने जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की मौजूदगी में महिलाओं को सिलेंडर सौंपे। सिलेंडर मिलने पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव संबोधन भी किया गया।

विकास भवन में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

दीपावली के त्योहार को देखते हुए कानपुर देहात के विकास भवन में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सिलेंडर मिलने पर खुशी जाहिर की और सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुनाया गया। कार्यक्रम में मंत्रियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को गिनाया।

ये भी पढ़ें :

मंत्रियों ने बताया महिलाओं के लिए राहत भरा कदम

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को सरकार का सराहनीय कदम बताया। वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि त्योहार के समय महिलाओं को मिली यह सुविधा उनके लिए राहत देने वाली है। राज्यमंत्री अजीत पाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। लाभार्थी महिलाओं ने भी सरकार की इस पहल की तारीफ की। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना था कि त्योहार से पहले गैस सिलेंडर मिलने से दीपावली की तैयारियों में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की महिलाओं को मिली इस सौगात से उनके त्योहार की खुशियां बढ़ गईं। कार्यक्रम के जरिए सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला हितैषी पहलों को भी सामने रखा।

ये भी पढ़ें :