
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह वारदात तब हुई जब युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात को पहुंच था. आरोप है कि शादीशुदा प्रेमिका के माता-पिता ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. महिला और उसके पति समेत परिवार के 5 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है. महिला और उसकी सास को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
पूरा मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार (31 अक्टूबर, 2026) की रात को अतुल उर्फ गोपाल (28) शादीशुदा महिला के घर मिलने पहुंचा था. आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए. इसके बाद शादीशुदा महिला के पिता और उसकी मां ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रेमी युवक को पीटकर मार डाला. इसकी जानकारी मिलने पर स्वजन शव लेकर साढ़ थाना पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पीड़ित परिजन की शिकायत पर महिला और उसके पति समेत परिवार के 5 लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है. ताजा अपडेट यह है कि महिला और उसकी सास को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं.
विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी का बेटा अतुल उर्फ गोपाल (28) बारीगांव स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्यरत था. इसके अलावा वह किराये पर ऑटो भी चलाता था. बताया गया है कि गांव निवासी विकास अवस्थी की पत्नी सुमन से अतुल के अवैध संबंध थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शनिवार रात वह ऑटो लेकर देर रात लौटा और घर के बाहर ही सो गया. पुलिस के मुताबिक विकास की पत्नी सुमन के फोन करने पर अतुल रात को उससे मिलने पहुंचा था.
महिला के साथ पति समेत कई पर केस दर्ज
इसी दौरान विकास और घर के अन्य लोग जाग गए और लाठी-डंडों से अतुल को जमकर पीटा. इसके बाद उसके घर पर सूचना दी। घायल अतुल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया. वहीं, अतुल के पिता विजय प्रकाश ने विकास, उसके पिता कालिका प्रसाद उर्फ कल्लू, मां बबली, भाई मोहित, विकास की पत्नी सुमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: Faridabd Crime: कौन थी बिहार की चांदनी? शाम तक ठीक रहा फिर आंधी रात को चीखों के साथ हो गया होटल में कांड
यह भी पढ़ें: दिल्ली में स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर दिलजीत दोसांझ को किससे था खतरा? हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यह भी पढ़ें: Dhirendra Shastri Controversial Video: भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अजब बयान देकर फंसे बाबा धीरेन्द्र शास्त्री! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप



