भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. हर महीने करीब 3035 हजार गाड़ियां बिक रही हैं. सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल बिक्री 35,995 यूनिट के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई. यह पिछले साल के मुकाबले 94 प्रतिशत ज्यादा है. यह लगातार चौथा महीना है जब बिक्री 30,000 यूनिट से ज्यादा रही है. दिलचस्प बात ये है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग अब सिर्फ SUV और हैचबैक तक सीमित नहीं रह गई है. लग्जरी सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक कारें अपनी जगह बना रही हैं. वाहन डेटा के अनुसार, सितंबर 2026 में 975 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर की गईं. यह सितंबर 2025 में हुई 609 यूनिट की बिक्री के मुकाबले 60.1% की बढ़ोतरी है. इस बदलाव में MPV MG M9 की खास भूमिका है.

JSW MG मोटर इंडिया के लग्जरी ब्रांड चैनल MG SELECT ने जुलाई 2025 में MG M9 को लॉन्च किया गया था. लॉन्च के बाद M9 की कुल बिक्री 3,000 से ज्यादा हो चुकी है, जिसमें 2,100 यूनिट अकेले 2026 में बिकीं हैं. M9 की मासिक औसत बिक्री करीब 300 यूनिट के करीब है. इस तरह यह सबसे तेजी से बिकने वाली लग्जरी MPV में से एक बन गई है. MG M9 देश की पहली ऑलइलेक्ट्रिक लग्जरी MPV तो है ही, लेकिन इसमें लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स का फुल पैकेज भी मिलता है. यही वजह है कि MG M9 को सड़क पर चलताफिरता लग्जरी लाउंज कह सकते हैं.

MG M9 में क्या है खास?

लग्जरी MPV सेगमेंट में MG M9 की भूमिका इसलिए खास है, क्योंकि यह सेगमेंट की इकलौती इलेक्ट्रिक MPV है, जो कम शोर और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से भी अलग पहचान रखती है. इस लिमोसिनस्टाइल MPV में आराम और कम्फर्ट के लिए ढेरों फीचर्स मिलते हैं. M9 में प्रेसिडेंशियल सीट्स दी गई हैं, जिन्हें 16 तरह से एडजस्ट किया जा सकता है. इन सीटों में 8 मसाज मोड के साथ ही हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा भी मिलती है. कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस देते हैं.

M9 में यॉटस्टाइल डुअल सनरूफ दिया गया है, जिससे केबिन में ज्यादा नैचरल लाइट आती है. रात के समय 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग के जरिए केबिन का माहौल अपनी पसंद के हिसाब से बदला जा सकता है. कार में 13स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें सबवूफर और एम्प्लीफायर भी शामिल हैं. इसके अलावा, कार में आराम और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें इंटेलिजेंट आर्मरेस्ट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है.

M9 की सीटों पर कॉग्नैक ब्राउन लेदर और सुएड फिनिश दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है. कार में जरूरत के अनुसार सामान रखने के लिए 1,720 लीटर से ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसके अलावा, आगे की तरफ 55 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, M9 में डिजाइन, आराम और लग्जरी का खास बैलेंस मिल जाता है.

टेक्नोलॉजी पर खास फोकस

M9 में सिर्फ आराम पर ही ध्यान नहीं दिया गया है. इसमें कई डिजिटल टचस्क्रीन दिए गए हैं, जिनसे क्लाइमेट, लाइटिंग, सीट और मीडिया को कंट्रोल किया जा सकता है. पीछे बैठे यात्रियों के लिए एंटरटेनमेंट स्क्रीन, ट्राईजोन क्लाइमेट कंट्रोल और 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग दी गई है. PM2.5 एयर फिल्टर भी मिलता है. MG की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के जरिए रिमोट कंट्रोल, लाइव डायग्नोस्टिक्स, जियोफेंसिंग और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी M9 का केबिन सिर्फ कार का इंटीरियर नहीं, बल्कि पहियों पर चलता एक प्राइवेट लाउंज जैसा महसूस होता है.

साइलेंट और स्मूथ ड्राइविंग

M9 की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक होना है. इसमें 90 kWh की NMC बैटरी दी गई है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर 548 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह मोटर अलगअलग तरह की सड़कों और परिस्थितियों में स्मूथ और रिस्पॉन्सिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है. इसमें V2L यानी VehicletoLoad फीचर भी है, जिससे कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाए जा सकते हैं.

दमदार डिजाइन

MG M9 तीन कलर Pearl Lustre White, Metal Black और Concrete Grey के ऑप्शन में आती है. इसका डिजाइन पहली नजर में काफी प्रीमियम और मॉडर्न दिखाई देता है. आगे की तरफ बड़ी ट्रैपेजॉइडल मेश ग्रिल दी गई है, जो कार को दमदार लुक देती है. इसके साथ स्प्लिट LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड DRLs दिए गए हैं. पीछे की तरफ वॉटरफॉल स्टाइल में इंटीग्रेटेड LED टेललाइट डिजाइन मिलता है, जो M9 को अलग पहचान देता है. कार में 19इंच के ContiSeal सेल्फसीलिंग टायर दिए गए हैं. इन टायरों का फायदा यह है कि छोटे पंचर होने पर हवा तेजी से बाहर नहीं निकलती. साथ ही, हीटेड ORVMs दिए गए हैं, जिससे बारिश या ठंडे मौसम में बेहतर विजिबिलिटी मिल सकती है.

सेफ्टी में भी नहीं कोई समझौता

M9 को हाईस्ट्रेंथ और अल्ट्राहाईस्ट्रेंथ स्टील से तैयार किया गया है. इसमें 7 एयरबैग दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, M9 को Euro NCAP और ANCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा कार में Level2 ADAS दिया गया है. इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल है, जो ड्राइवर की स्थिति पर नजर रखने में मदद करता है. इससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सेफ्टी को और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

भारत का लग्जरी MPV सेगमेंट

लग्जरी MPV सेगमेंट में MG M9 के अलावा Toyota Vellfire, Kia Carnival, Lexus LM 350h और MercedesBenz VClass जैसी मॉडल भी मौजूद हैं. Vellfire में हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन, ऑलव्हील ड्राइव और बेहद प्रीमियम केबिन मिलता है. Kia Carnival में 2.2लीटर डीजल इंजन, प्रीमियम इंटीरियर, डुअल डिजिटल डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. Lexus LM स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है. इसके अलावा VClass पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और डीजल वैरिएंट में मौजूद है. इस तरह MG M9 सेगमेंट में प्योर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आने वाली इकलौती लग्जरी MPV है.

लग्जरी MPV सेगमेंट की बढ़ती रफ्तार

भारत में लग्जरी MPV तेजी से उभरता सेगमेंट है. JATO Dynamics के डेटा के अनुसार, इनकी बिक्री FY24 में 1,061 यूनिट से बढ़कर FY26 में 4,061 यूनिट हो गई, जबकि इनका मार्केट शेयर 2.3% से बढ़कर 7.2% हो गया. ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में तेजी से लग्जरी MPV की मांग बढ़ रही है. शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और लंबे सफर की दिक्कतों से निपटने के लिए, अमीर खरीदार अब रेगुलर बड़ी SUVs के बजाय बहुत आरामदायक और लिमोसिनस्टाइल MPV को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

MPV सेगमेंट में गेमचेंजर

कुल मिलाकर, MG M9 ने भारत के लग्जरी MPV सेगमेंट को एक नई दिशा दी है. यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि इसमें लग्जरी, आराम, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. खासतौर पर प्रेसिडेंशियल सीट्स, मसाज, डुअल सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और प्रीमियम इंटीरियर इसे दूसरी MPV से अलग बनाते हैं. वहीं, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की वजह से इसकी ड्राइविंग शांत और स्मूथ रहती है. M9 की बढ़ती बिक्री यह भी दिखाती है कि भारतीय ग्राहक अब सिर्फ बड़ी SUV ही नहीं, बल्कि आराम और लग्जरी से भरपूर इलेक्ट्रिक MPV को भी पसंद करने लगे हैं. यह सेगमेंट के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।