परफ्यूम, डिओडोरेंट और बॉडी मिस्ट ये तीन ऐसे प्रोडक्ट हैं जिनमें फर्क करने में अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन हो जाता है. दरअसल ये तीनों ही लिक्विड आपको अच्छी खुशबू देने में मदद करते हैं और आमतौर पर ये प्रोडक्ट्स ग्रूमिंग सेक्शन में एक साथ ही मिलते हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इनमें क्या फर्क होता है और इनको कब, किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए. खासकर परफ्यूम और बॉडी मिस्ट में ज्यादा कनफ्यूजन क्रिएट होती है.

असल में ये तीनों प्रोडक्ट आपकी अलगअलग समस्याओं को हल करते हैं. डिओडोरेंट का मुख्य काम होता है शरीर में ताजगी बनाए रखना और पसीने की दुर्गंध को दूर रखना, जबकि परफ्यूम और बॉडी मिस्ट शरीर को महकाने का काम करते हैं जो आपके पर्सनैलिटी, मूड और मौके को ध्यान में रखकर यूज करना होता है. चलिए जान लेते हैं क्या है तीनों में बेसिक अंतर.
क्या होता है बॉडी मिस्ट?
पानी और अल्कोहल के बेस से तैयार किया जाने वाला लिक्विड बॉडी मिस्ट होता है. इसकी खुशबू परफ्यूम के मुकाबले बहुत हल्की और भीनी होती है. इसे आप दिन में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं और कैजुअल दिनों के साथ ही घर पर रहने के दौरान इसे फ्रेशनेस के लिए यूज करना बेस्ट रहता है.
परफ्यूम और बॉडी मिस्ट में अंतर
बात करें परफ्यूम की तो इसकी खुशबू बहुत असरदार होती है. इसी के साथ ये ज्यादातर तेज फ्रेगरेंस देता है. इसमें ऑयल की मात्रा ज्यादा होती है और इसका यूज आपके मूड से लेकर ओकेजन पर डिपेंड करता है. जैसे लोग किसी खास ऑफिस इवेंट से लेकर पार्टी या क्लबिंग तक के लिए अलग खुशबू चुनते हैं. ये आपके पसीने की बदबू को नहीं रोकता है, बल्कि शरीर को बस एक बढ़िया फ्रेगरेंस देने का काम करता है, जिससे आपका मूड भी इंप्रूव होता है और भीड़ के बीच एक अलग पर्सनैलिटी दिखाने में मदद मिलती है.
डियोड्रेंट करता है दुर्गंध दूर
परफ्यूम और बॉडी मिस्ट की तरह डियोड्रेंट भी फ्रेगरेंस पर बेस्ड प्रोडक्ट है, लेकिन ये मुख्य रूप से आपके कपड़ों या शरीर को महकाता नहीं है. दरअसल डियोड्रेंट का काम होता है पसीने से पैदा होने वाले बैक्टीरिया को रोकना, जिससे शरीर से आने वाली खराब दुर्गंध को हटाने में मदद मिलती है. इसी के साथ इसमें फ्रेगरेंस दिया जाता है ताकि तुरंत ताजगी महसूस हो. खासकर ऑफिस, ट्रेवल, आदि में जहां बहुत पसीना आने की संभावना रहती है तो सुबह डियोड्रेंट लगाकर निकला जा सकता है.
ऐसे समझें तीनों में फर्क
बॉडी मिस्ट
- हल्की और भीनी खुशबू
- स्किन को फ्रेश रखना
- कैजुअल मौकों के लिए बेस्ट
- फ्रेगरेंस ऑयल की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत
परफ्यूम
- लंबे समय तक टिकने वाली फ्रगेरेंस
- कपड़ों को भी तेज खुशबू देता है
- खास मौके के लिए परफेक्ट चॉइस
- फ्रेगरेंस और ऑयल 1530 प्रतिशत से ज्यादा
डिओडोरेंट
- पसीने की दुर्गंध को रोकना
- शरीर पर बदबू वाले बैक्टीरिया हटाना
- ऑयल बहुत कम और मुख्यता एंटीबैक्टीरयल एजेंट बेस्ड



