Tuesday, April 7, 2026
Uncategorized

गुरुग्राम के फार्म हाउस में मर्डर… 20 साल पुराने नौकर ने अपने ही मालिक की दरांत से क्यों काटी गर्दन?!

गुरुग्राम के फार्म हाउस में मर्डर… 20 साल पुराने नौकर ने अपने ही मालिक की दरांत से क्यों काटी गर्दन?

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सोहना इलाके से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक फार्म हाउस में पिछले 20 साल से काम कर रहे 65 वर्षीय नौकर ने अपने ही 36 वर्षीय मालिक की बेरहमी से हत्या कर डाली. पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए नौकर ने सोते हुए मालिक की गर्दन पर दरांत (तेजधार हथियार) से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की सोहना टीम ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दिल्ली से दबोचकर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है.

घटना सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर स्थित हरचंदपुर बस अड्डे के पास एक फार्म हाउस की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 6 अप्रैल 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फार्म हाउस के भीतर एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंची निमोठ चौकी और सदर सोहना थाना पुलिस ने मृतक की पहचान गुरुग्राम के गांव घाटा निवासी राहुल (36 वर्ष) के रूप में की. राहुल 5 अप्रैल की रात को फार्म हाउस पर ही रुका था. सुबह जब उसका शव मिला, तो वहां मौजूद नौकर खेमचंद गायब था और उसका फोन भी बंद आ रहा था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया.

20 साल की वफादारी का खौफनाक अंत

गिरफ्तार आरोपी खेमचंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है. पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला है. खेमचंद पिछले 20 वर्षों से राहुल के परिवार के पास नौकरी कर रहा था. बीच में करीब डेढ़ साल पहले विवाद के कारण उसने काम छोड़ दिया था, लेकिन दो महीने पहले ही वह दोबारा काम पर लौटा था.

मारपीट का बदला लेने के लिए रची साजिश

खेमचंद ने पुलिस को बताया कि राहुल अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। इससे वह अंदर ही अंदर गुस्से में जल रहा था. 5 अप्रैल की रात जब राहुल गहरी नींद में सो रहा था, तब खेमचंद ने वहां रखी तेजधार दरांत उठाई और राहुल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गर्दन कट जाने के कारण राहुल की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से दिल्ली भाग गया था.

24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी

एसीपी क्राइम और सोहना पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पीछा किया और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार दरांत भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जा रहा है. यह घटना याद दिलाती है कि आपसी विवाद और अपमान की आग किसी भी पुराने रिश्ते को पल भर में राख कर सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply