Health Insurance Tips: आज के मंहगाई के दौर में कब कौन सी इमरजेंसी आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में हमे अपने भविष्य की तैयारी करके रखनी चाहिए। इससे अगर कभी अचानक किसी का एक्सीडेंट हो जाए। तो तत्काल पैसों का प्रबंध हो सके। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस आपकी काफी मदद कर सकता है। लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय जल्दबाजी न करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब इंश्योरेंस पॉलिसी लें तो सिर्फ उसके प्रीमियम यानी हर साल भरे जाने वाले पैसों पर ही बस ध्यान ना दें, बल्कि इन 4 चीजों को जरुर चेक करें। आइए जानते हैं किन 4 चीजों पर ध्यान देना जरुरी होता है।

Health Insurance Tips: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन किन बातों का रखें ध्यान?
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सबसे जरूरी है कि आप पॉलिसी का क्लीन क्लेम सेटलमेंट रेशियो , नेटवर्क अस्पताल की लिस्ट और वेटिंग पीरियड चेक करें।
1. क्लेम सेटलमेंट रेशियो
कंपनी का पिछला रिकॉर्ड और क्लेम देने की क्षमता देखें। इसकी क्षमता कम से कम 90% या उससे अधिक बेहतर माना जाता है।
2. नेटवर्क अस्पताल
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय बीमा कंपनी के नेटवर्क हॉस्पिटल की सूची में आपके शहर के अच्छे और आपके घर के नजदीक रहने वाले हॉस्पिटल उस लिस्ट में हैं या नहीं। अगर इस लिस्ट में आपकी पसंद या नजदीकी हॉस्पिटल का नाम है तो इलाज के दौरान आपको कैशलेस इलाज की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।
3. वेटिंग पीरियड
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय पुरानी या पहले से मौजूद बीमारियों के लिए नियम जरुर समझें। हालांकि कम वेटिंग पीरियड वाले प्लान हमेशा फायदेमंद होते हैं, इससे आपको क्लेम जल्दी मिल सकता है।
4. कोपेमेंट और रूम रेंट कैपिंग पर दे ध्यान
पॉलिसी लेते समय कोपेमेंट और रुम रेंट कैपिंग पर जरुर ध्यान दें, क्योंकि कई पॉलिसियों में हॉस्पिटल के कमरे के किराए पर हर दिन की एक सीमा तय होती है। अगर आप उससे महंगा रुम लेते हैं, तो पूरे इलाज के बिल का बड़ा हिस्सा आपको अपनी जेब से देना पड़ सकता है। इसलिए बिना रूम रेंट लिमिट वाली पॉलिसी चुनें।
पॉलिसी में ‘कोपेमेंट’ क्लॉज की जांच भी करें, इसके तहत बिल का कुछ प्रतिशत आपको ही देना होगा। इसलिए हमेश शून्य या कम कोपेमेंट वाली पॉलिसी ही चुने। इसके साथ क्लेम सेटलमेंट रेशियो भी 90 प्रतिशत से ज्यादा होना चाहिए।
कई मामलों में क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए कोई भी हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले सभी नियमों और शर्तों को अच्छे समझना जरुरी होता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



