Milk Price Hike: दूध के दाम एक बार इजाफा कर दिया गया है। अमूल और मदर डेयरी की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, अमूल फ्रेश अब 57 रुपए की जगह 59 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

क्यों बढ़ रहे दूध के दाम ?

अमूल ब्रांड की मुख्य कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

कंपनी ने बताया कि इस साल हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली खली, मक्का और शीरे की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली फिल्म और ईंधन भी महंगा हुआ है।

दूध उत्पादकों को बेहतर कीमत देने की कोशिश

GCMMF के मुताबिक, गुजरात और देश के कई हिस्सों में कम और अनियमित बारिश के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर दूध उत्पादन की लागत पर भी पड़ा है।

कंपनी का कहना है कि दूध उत्पादकों को बेहतर कीमत देने और मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए उपभोक्ताओं के लिए दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें:

उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा असर

दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर पड़ेगा। खासकर उन परिवारों को ज्यादा खर्च करना होगा, जहां रोजाना बड़ी मात्रा में दूध की खपत होती है। 12 नवंबर से नई दरें लागू होने के बाद ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध खरीदना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: