पीनट बटर एक हेल्दी ब्रेड स्प्रेड हो सकता है, लेकिन बाजार से इसे खरीदते हैं तो इसमें रिफाइंड शुगर और शेल्फ लाइफ बढ़ाने वाले प्रिजर्वेटिव से लेकर ढेर सारा तेल भी होता है. आपके घर में भी अगर ब्रेकफास्ट बिना पीनट बटर के पूरा नहीं होता है तो इसे घर पर बनाना आपके लिए बेस्ट रहेगा. पीनट बटर बनाने में आपको बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा और इसकी रेसिपी भी बिल्कुल सिंपल है.

पीनट बटर की रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की है जिसमें कोई प्रिजर्वेटिव या रिफाइंड शुगर एड नहीं किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मिठास के लिए खजूर और शहद का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए आप इसे बिना झिझक के अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. ये इतना क्रीमी होगा कि बनने के बाद आपको लगेगा ही नहीं कि बाजार से खरीदा है या फिर घर पर बनाया है. तो चलिए देख लेते हैं पीनट बटर की रेसिपी.

रेसिपी: पीनट बटर

  • तैयारी का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 10 मिनट
  • मात्रा: 250 ग्राम

पीनट बटर के इनग्रेडिएंट्स

  • 200 ग्राम बिना नमक वाली छिली हुई मूंगफली
  • 1/4 छोटा चम्मच नमक
  • 2 छोटे चम्मच शहद
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल
  • 67 खजूर, कटे हुए

पीनट बटर बनाने की रेसिपी

  • मूंगफली को 810 मिनट तक सूखा भूनें जब तक कि अच्छी खुशबू न आने लगे और छिलका चटकने न लगे.
  • ध्यान रखें कि मूंगफली को मीडियम और हल्की आंच पर भूनना होता है ताकि अंदर से इसका कच्चापन अच्छी तरह निकल जाए.
  • अब मूंगफली को पूरी तरह ठंडा होने दें और कपड़े में डालकर इसे रगड़कर छिलका हटा दें. इसके बाद छिलके अलग कर लें.
  • मूंगफली के दानों को मिक्सर ग्राइंडर में आप तब तक पीसें जब तक यह बिल्कुल पेस्ट जैसा न बन जाए.
  • मूंगफली के तैयार किए गए पेस्ट में बाकी चीजें डालें. शहद या बीज निकले खजूर, नमक, मूंगफली का तेल या देसी घी.
  • अब एक बार फिर से सारी चीजों को साथ में तब तक ब्लेंड करें जब तक कि एक स्मूद मिश्रण तैयार न हो जाए.
  • इस तरह से आपका बिल्कुल बाजार जैसा क्रीमी पीनट बटर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे आप एक शीशे के जार में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें.

पीनट बटर के न्यूट्रिएंट्स

के मुताबिक, 100 ग्राम पीनट बटर में 22.5 ग्राम प्रोटीन, 4.8 ग्राम फाइबर, 49 मिलीग्राम कैल्शियम, 1.73 मिलीग्राम आयरन, 169 मिलीग्राम मैग्नीशियम,339 मिलीग्राम फास्फोरस, 564 मिलीग्राम पोटेशियम, 2.54 मिलीग्राम जिंक, 1.86 मिलीग्राम मैग्नीज, 4.1 माइक्रोग्राम सेलेनियम, पाया जाता है. इसमें बी कॉम्पलेक्स के कुछ विटामिन समेत फैटी एसिड्स भी होते हैं.