UP Weather Update: उत्तर प्रदेश वासियों के अभी कुछ दिन और मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की एंट्री 22  या 23 जून को सोनभद्र जिले के रास्ते होने की संभावना है। इसी बीत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश जिलों में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज और कल और 22 जून को कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। 

खबर अपडेट हो रही है…