Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को सु्प्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें सोनम को जमानत दी गई थी। शुक्रवार को इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी किया और पूछा कि क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए ?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सोनम की रिहाई में दखल उचित नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सोनम की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा, चूंकि सोनम पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उनकी रिहाई में दखल देना उचित नहीं होगा। अब मामले में आगे की सुनवाई गुरुवार, 10 जुलाई को होगी। तब तक हाईकोर्ट ने आदेशानुसार सोनम शिलॉन्ग में जमानत पर ही रहेंगी।
सॉलिसिटर जनरल ने रखा तर्क
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। यह पहले से तय किया गया मर्डर था और शिलॉन्ग हाईकोर्ट की ओर से जमानत देना गलत था। BNSS 403 जैसी कोई धारा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि पहले भी सोनम की जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी थीं और यह मामला केवल गिरफ्तारी के दौरान हुई एक तकनीकी या क्लेरिकल गलती का नहीं है। वहीं मेघालय सरकार ने कहा कि यदि सोनम प्रदेश से बाहर रहीं तो उनके फरार होने का खतरा बना रहेगा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की टाइमलाइन
-
1 अक्टूबर 2024 राजा और सोनम के परिवार ने परिचय पुस्तिका में बच्चों के नाम दर्ज कराए।
-
14 मार्च 2025 राजा की मां होली का उपहार लेकर सोनम के घर पहुंची। इसी दिन राजा भी पहली बार सोनम से मिला।
-
11 मई 2025 राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई।
-
20 मई 2025 दंपती हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ।
-
22 मई 2025शिलॉन्ग में किराए की एक्टिवा लेकर सोहरा के लिए निकले।
-
23 मई 2025 लावारिस एक्टिवा मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
-
24 मई 2025 परिवार से दोनों का संपर्क टूट गया।
-
27 मई 2025 सचिंग के दौरान दंपती के दो बैग मिले।
-
2 जून 2025 राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिला।
-
3 जून 2025 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
-
5 जून 2025 होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
-
9 जून 2025 सोनम गाजीपुर में मिली। पुलिस ने हत्या की साजिश में उसके शामिल होने की बात कही।
-
10 जून 2025 सोनम समेत पांच आरोपियों को मेघालय ले जाया गया।
-
11 जून 2025 सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड मिली।
-
सितंबर 2025 मेघालय पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की।
-
30 अक्टूबर 2025 शिलॉन्ग कोर्ट ने सोनम समेत आरोपियों पर हत्या और साजिश के आरोप तय किए।
-
27 अप्रैल 2026 शिलॉन्ग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दी।
-
29 अप्रैल 2026 सोनम जेल से रिहा हुई।
-
15 जून 2026 जमानत के बाद सोनम पहली बार मीडिया के सामने आई।
-
29 जून 2026 मेघालय होईकोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज की।
-
3 जुलाई 2026 सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सोनम की जमानत रद्द करने से इंनकार।
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी
-
विशाल चौहानः राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने वाला। सेल्फी पॉइंट पर दाव से सिर पर दो वार किए।
-
आकाश राजपूतः सेल्फी पॉइंट से कुछ दूरी पर बाइक पर बैठकर निगरानी कर रहा था।
-
आनंद कुर्मी वारदात के सयम विशाल के साथ मौजूद था। आनंद के डॉक्यूमेंट से ही फर्जी सिम कार्ड खरीदे गए थे।
-
सोनम रघुवंशी राजा को सेल्फी खिंचवाने के बहाने सेल्फी पॉइंट पर ले गई। इसके बाद विशाल को हमला करने का इशारा किया।
-
राज कुशवाहा पुलिस के मुताबिक हत्या का मास्टरमाइंड है। हत्या की पूरी प्लानिंग की थी।
ये खबर भी पढ़ें:
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर:



