नई दिल्ली। भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली लॉज़ान डायमंड लीग में मैदान पर उतरेंगे। इस मुकाबले में उनकी नजरें शानदार प्रदर्शन के साथ डायमंड लीग फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने पर होंगी।

नीरज चोपड़ा के सामने श्रीलंका के शानदार फॉर्म में चल रहे रुमेश पथिरागे की कड़ी चुनौती होगी। पथिरागे इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं और हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज को रजत पदक मिला था।

रिपोर्ट के अनुसार, नीरज फिलहाल डायमंड लीग स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर हैं और शीर्ष छह खिलाड़ियों को फाइनल के लिए स्वतः क्वालिफिकेशन मिलता है। ऐसे में लॉज़ान का मुकाबला नीरज के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। दूसरी ओर पथिरागे और एंडरसन पीटर्स पहले ही मजबूत स्थिति में हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज ने 85.83 मीटर का अपना सीजन बेस्ट थ्रो किया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि वह लॉज़ान में अपनी लय और फिटनेस में और सुधार करते हुए बड़ा थ्रो करें और ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल का टिकट हासिल करें।