Wednesday, February 11, 2026
CrimeIndiaTrending

मां की मर गई ममता, महिला ने 95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा!

मां की मर गई ममता, महिला ने 95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा!
मां की मर गई ममता, महिला ने 95 हजार रुपये में कर दिया दुधमुंहे बेटे का सौदा!

यूपी के कौशांबी में पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव की एक महिला ने अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे का 95 हजार रुपये में सौदा कर दिया। मामले की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आननफानन मानव तस्करी का मुकदमा कायम कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। बच्चा भी बरामद कर लिया गया है। बच्चे की तस्करी में शामिल कुछ और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। डीएसपी ने सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

खरौना निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता देवी और पांच माह के बेटे अभिमान गौतम के साथ प्रयागराज में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 28 दिसंबर 2025 को ड्यूटी से लौटकर घर आया तो देखा कि पत्नी व बच्चा मौजूद नहीं थे। थोड़ी ही देर बाद पत्नी लौटकर आ गई, लेकिन वह बच्चे को साथ नहीं लाई। बच्चे के बाबत पूछताछ करने पर आरोपी महिला लगातार आनाकानी करती रही। इससे परेशान पीड़ित को बच्चे की तस्करी का शक हुआ। इस पर उसने बुधवार को मामले की शिकायत पश्चिमशरीरा थाना पुलिस से की। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन मानव तस्करी का मुकदमा कायम किया।

थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी कर उसकी निशानदेही पर बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है। बच्चा 95 हजार रुपये में एक नि: संतान व्यक्ति ने खरीदा था। तस्करी में शामिल लगभग सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं। मुकदमे में नाम प्रकाश में लाकर समस्त आरोपियों का चालान किया जाएगा।

डीएसपी जनार्दन प्रसाद पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मानव तस्करी का मुकदमा कायम कराया गया है। आरोपी मां को गिरफ्तार कर बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तस्करी में शामिल अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। सभी का चालान कराया जाएगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply