
Poonam Sinha On Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले साल से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन चर्चाओं के बीच उनकी मां पूनम सिन्हा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में इन खबरों पर जवाब देते हुए माहौल को मुस्कुराहट से भर दिया.
सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी पर मां पूनम सिन्हा ने दिया जवाब
दरअसल, बीते साल एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें कुछ लोगों ने उनके हाव-भाव और पोज को देखने के बाद अनुमान लगाया था कि वह अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं. देखते ही देखते यह चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गई. हालांकि उस समय एक्ट्रेस और उनके पति जहीर इकबाल ने इन बातों का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए खारिज कर दिया था.
‘लोगों ने तो उन्हें कई बार नानी बना दिया’
वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘लोगों ने तो उन्हें कई बार नानी बना दिया है.’ हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब भी परिवार में ऐसी कोई खुशखबरी वाला मौका आएगा, वह उनके लिए बेहद खास होगा और वह खुशी भी हमें मिलेगी, जरूर मिलेगी. पूनम सिन्हा के इस बयान ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक खबर नहीं है, लेकिन परिवार इस तरह की खुशी का स्वागत जरूर करेगा.
खास पल को पूनम सिन्हा ने किया याद
इस दौरान पूनम सिन्हा ने उस पल को भी याद किया, जब उनकी बेटी सोनाक्षी उनके जीवन में आई थीं. उन्होंने कहा, ‘वह पल तो हमारी लाइफ का सबसे अच्छा पल था, जब हमारे घर में बेटियां आईं. मुझे लगता है जिंदगी बेटियों के बिना कुछ है ही नहीं. बेटियों का होना बहुत ज्यादा जरूरी है.’






