Wednesday, April 8, 2026
Uncategorized

हॉल में बैठे थे मां और प्रेमी, युवती ने घर के कमरे में लगाई फांसी, 3 दिन पहले प्रेमी संग भागी थी!..

हॉल में बैठे थे मां और प्रेमी, युवती ने घर के कमरे में लगाई फांसी, 3 दिन पहले प्रेमी संग भागी थी!..
हॉल में बैठे थे मां और प्रेमी, युवती ने घर के कमरे में लगाई फांसी, 3 दिन पहले प्रेमी संग भागी थी!..

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 23 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त युवती के पिता और भाई घर से बाहर थे और उसकी मां व प्रेमी के घर के हॉल में बैठे थे। युवती तीन दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई थी और पिता किसी तरह समझाईश देकर युवती व उसके प्रेमी को घर वापस लेकर आए थे। युवती के परिजनों का आरोप है कि बेटी ने प्रेमी के मानसिक दबाव में आत्मघाती कदम उठाया है।

3 दिन पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 साल की रिया शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि रिया का विजय कौशल नाम के युवक के साथ पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिया तीन दिन पहले घर छोड़कर प्रेमी विजय कौशल के साथ चली गई थी। घटना वाले दिन ही रिया और विजय जब पिता को शहर के एक इलाके में मिले तो वो दोनों को समझाकर किसी तरह घर वापस लेकर आए थे।

फांसी लगाकर की खुदकुशी
रिया के पिता ने बताया कि वो बेटी और विजय को घर वापस लेकर आए थे। दोपहर में नहाने के बाद रिया से खाने के बारे में पूछा तो उसने खाना खाने से इंकार कर दिया। वह हॉल में मां के पास बैठी थी और प्रेमी विजय भी हॉल में ही बैठा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शाम को जब वो दूध लेने के लिए घर से बाहर गए इसी दौरान रिया घर के पीछे बने कमरे में गई और फांसी लगा ली। रिया को फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

परिजन का आरोप- प्रेमी विजय की वजह से की खुदकुशी
पिता ने बताया कि रिया और विजय के बीच करीब 4 साल से प्रेम संबंध थे। विजय ने काफी समय पहले रिया से शादी करने का प्रस्ताव रखा था और तब हमने ये कहकर हां कर दी थी कि कुछ काम करने लगो तो रिश्ता पक्का कर देंगे। उसके बाद से विजय लगातार टालता रहा और कोई काम धंधा भी नहीं कर रहा था। विजय के काम धंधा न करने के कारण रिया ने ही हमसे दूसरे जगह रिश्ता देखने की बात कही थी लेकिन विजय ने वहां भी रिया का रिश्ता नहीं होने दिया। परिजन का आरोप है कि विजय के द्वारा लगातार शादी को टालने के कारण रिया मानसिक रूप से परेशान थी और इसी वजह से उसने खुदकुशी की है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply