Himachal Se: Chandra Gochar: चंद्रमा 6 जून की शाम को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर शाम 7 बजकर 4 मिनट पर होगा। चंद्रमा के राशि बदलने से राशिचक्र की 3 राशियों के जीवन में उतारचढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

6 जून की शाम को शनि की राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों के करियर और आर्थिक पक्ष में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव​
6 जून की शाम को शनि की राशि में होगा चंद्रमा का गोचर, 3 राशियों के करियर और आर्थिक पक्ष में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव​

कर्क राशि 

आपकी राशि से आठवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस भाव को अनिश्चितता का कारक माना जाता है। इस भाव में चंद्रमा की स्थिति के चलते अचानक से धन हानि होने की आशंका है। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। चंद्रमा के इस गोचर के दौरान कोई भी ऐसा काम हाथ में न लें जो आपको सही तरीके से नहीं आता। सामाजिक स्तर पर वादविवाद के कारण छवि खराब हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि 

आपके छठे भाव में यानि शत्रुओं के भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। इसके साथ ही स्त्री पक्ष से बातचीत के दौरान भी शब्दों का इस्तेमाल आपको सतर्कता से करना होगा। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही धन हानि करवा सकती है। इस राशि के जातकों को उदर से संबंधित कोई परेशानी भी हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। उपाय के तौर पर आपको सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि का दान करना चाहिए।

मीन राशि 

आपके हानि के द्वादश भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे। इस गोचर के बाद आपको लेनदेन से जुड़ा कोई भी कार्य बिना विश्वासपात्र को साथ रखकर नहीं करना चाहिए, वरना हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव मानसिक पीड़ा का कारण भी बन सकता है। घर में भी लड़ाईझगड़े हो सकते हैं, हालांकि आप मध्यस्थता करके स्थिति को सुधार लेंगे। नकारात्मक लोगों के संपर्क से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उपाय के तौर पर मीन राशि के लोगों को चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।