Featured Image

Samastipur Rape Case: समस्तीपुर l बिहार के समस्तीपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. अंगारघाट इलाके में एक नाबालिग चाचा ने अपने 4 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग चाचा खेलाने के बहाने बच्ची को घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की.

4 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी

पूरा मामला जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र का है. वारदात सोमवार (29 सितम्बर) दोपहर की बताई जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोपी 15 साल का नाबालिग चाचा है. जिसने अपनी 4 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी की. इस मामले में बच्ची की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

खेलाने के बहाने घर ले जाकर की दरिंदगी

शिकायत के अनुसार, आरोपी करीब 3 साल पहले 8वीं कक्षा में पढ़ता था. लेकिन उसके बाद पढाई छोड़ दी थी. आरोपी को नशे की लत है. वह सूखे नशे का आदी है और सुलेशन का सेवन करता रहा है. वारदात वाले दिन भी वो नशे में था. बच्ची दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी.

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले

तभी आरोपी आया और बच्ची को खेलाने के बहाने अपने घर ले गया. उस समय घर पर कोई नहीं था. जहाँ उसने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची. परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई आप बीती के बारे में बताया. साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान मिले.

जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे. शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में किशोर ने अपना गुनाह कुबूल किया. उसने बताया कि घटना के समय वह सुलेशन के नशे में था. साथ ही बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया है. वहीँ, आरोपी की उम्र 15 वर्ष होने के कारण उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.