Himachal Se: घर पर डीप फ्राई मसाले पीसते समय अक्सर मिक्सर जार जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे न सिर्फ मसाले का स्वाद प्रभावित होता है बल्कि मशीन खराब होने का डर भी बना रहता है। कई बार गर्म गर्म जार से हाथ जलने का खतरा भी बना रहता है. वहीं, जलने जैसी स्मेल भी आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप मिक्सर जार को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं और मसाले को आसानी से बारीक पीस सकते हैं।

डीप फ्राई मसाला पीसते समय मिक्सर जार हो जाता है गर्म? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी​
डीप फ्राई मसाला पीसते समय मिक्सर जार हो जाता है गर्म? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी​

मिक्सर जार को गर्म होने से बचाने के लिए आज़माए ये टिप्स:

  • ब्लेंडर जार में डालें बर्फ: ब्लेंडर का ढक्कन अचानक से उड़ जाता है और सारी चीज़ें बाहर छलक जाती हैं, और जलने का भी डर रहता है. तो इस परेशानी से बचने के लिए, सबसे पहले जार में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और फिर उसमें गर्म चीज़ें डालें। इससे न सिर्फ ढक्कन उड़ने से बचता है, बल्कि चीज़ें भी ज़्यादा अच्छे से ब्लेंड होती हैं।

  • मसालों को ठंडा करें: गर्मगर्म डीप फ्राई मसाले या प्याज को पीसने से जार के अंदर भाप बनती है, जिससे जार जल्दी गर्म होता है। मसालों को जार में डालने से पहले उन्हें पूरी तरह से ठंडा होने दें।

  • जार को पूरा न भरें: जार में सामग्री को कभी भी क्षमता से ज्यादा न भरें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे हमेशा आधा या अधिकतम तीनचौथाई ही भरें ताकि मसालों को पीसने के लिए पर्याप्त जगह और हवा मिल सके।

  • पानी का सही इस्तेमाल: अगर आप मसालों को पीसकर पेस्ट बना रहे हैं, तो हमेशा ठंडे या सामान्य तापमान वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। गुनगुना या गर्म पानी जार के तापमान को और बढ़ा देता है।