Friday, December 5, 2025
CrimeIndiaTrending

बदमाशों ने डिलीवरी बॉय का’ गला रेत कर लूटी बाइक, मोबाइल और नकदी!.

बदमाशों ने डिलीवरी बॉय का’ गला रेत कर लूटी बाइक, मोबाइल और नकदी!.
बदमाशों ने डिलीवरी बॉय का’ गला रेत कर लूटी बाइक, मोबाइल और नकदी!.

मिर्जामुराद, संवाद। खजूरी गांव स्थित नेशनल हाइवे के सर्विस रोड किनारे साईन सिटी के पास मंगलवार देर रात हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय को रोककर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी बाइक, मोबाइल और हजारों रुपये लूट लिए।

गंभीर रूप से घायल युवक रातभर सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दी। मिर्जामुराद क्षेत्र के राजपुर (बिमौरी) गांव निवासी आलोक कुमार सिंह (20 वर्ष), पुत्र रामधारी सिंह, फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय है। मंगलवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय खजूरी के पास बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली।

मोबाइल और बाइक छीनने का विरोध करने पर आलोक का गला धारदार हथियार से रेत दिया और मोबाइल, बाइक और नगदी लेकर फरार हो गए। हमले के बाद आलोक सड़क किनारे रातभर अचेत पड़ा रहा। अगली सुबह ग्रामीणों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर अवस्था में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। मिर्जामुराद कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने जब आलोक के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला, लेकिन परिजनों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत थाने में नहीं की गई थी। मामले की जांच जारी है और बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घायल व्यक्ति हालत गंभीर बताई गई है युवक के होश आने पर ही मामले का खुलासा हो पाएगा। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply